ऑनलाइन दोस्ती और प्रेम, दस महीने साथ रहने के बाद अचानक फरार

ऑनलाइन दोस्ती और प्यार के बाद ज्योति महेश के घर आकर रहने लगी थी। दस महीने के बाद अचानक नकदी और गहने लेकर फरार हो गयी।

महेश, ज्योति नाम की लड़की से फेसबुक के जरिये मिला था। ऑनलाइन दोस्ती और प्यार के बाद ज्योति महेश के घर आकर रहने लगी थी। दस महीने के बाद अचानक नकदी और गहने लेकर फरार हो गयी। काफी खोजबीन के बाद महेश ने स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज़ करवाई है।

महेश की शिकायत दर्ज़ करवाने के बाद, इस केस की तहकीकात जमशेद अली कर रहे है। उन्होंने बताया कि गांव नांगल जाट के रहने वाले महेश ने लिखित शिकायत दर्ज़ करवाया है। शिकायत में महेश ने कहा है कि ज्योति से फेसबुक के माध्यम से संपर्क हुआ था। बातचीत के दौरान उसने प्यार और प्यार में शादी करने की बात कही। जिसके बाद वह उसके घर आकर रहने लगी।

महेश ने जब इसकी सुचना उसके परिजनों को दी तो उनके परिजन आकर ज्योति को वापस ले गए। इसके कुछ दिनों बाद दुबारा ज्योति उसके घर आई। महेश ने फिर इसकी सुचना उसके परिजनों को दिया।

इस बार ज्योति की माँ उसके घर आकर शादी की बात कहने लगी और ज्योति को वहीँ छोड़कर चली गयी। एक-दो महीने में कोर्ट मैरिज की बात तय हुई। तब तक ज्योति और महेश पति-पत्नी की तरह रहने लगे। ज्योति के माँ-पिताजी भी उसके घर आने-जाने लगे। अचानक रविवार(14 मई ) को ज्योति नकदी और गहने लेकर फरार हो गयी।

Accherishtey ये भी पढ़े: टेस्ला की इलेक्ट्रिक कार जल्द देगी भारत में दस्तक, सरकार से बातचीत

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!