गैंग में शामिल करने के लिए निकाली ऑनलाइन ‘भर्ती’, सोशल मीडिया पर डाली गुंडागर्दी वीडियो

बता दें की इस वीडियो में वो बदमाश हथियार लेकर अपनी विरोधी गैंग के बदमाशों से किसी चीज़ का बदला लेने के लिए घूम रहे थे

दिल्ली में अपराध का दर कुछ इस तरह बढ़ रहा है की उसके रुकने का नाम नहीं है और इससे दशहत भी बहुत ज्यादा फैल रखी है। ऐसे में अब खबर सामने आयी है जहां उत्तर पश्चिम जिला पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अपनी गुंडागर्दी का वीडियो बनके उसे अपलोड कर युवाओं को गैंग में शामिल करने का प्रयास कर रहे दो बदमाशों को अब गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें की इस वीडियो में वो बदमाश हथियार लेकर अपनी विरोधी गैंग के बदमाशों से किसी चीज़ का बदला लेने के लिए घूम रहे थे। वही इनके पास से पुलिस ने 4 पिस्टल, 4 कारतूस और एक बाइक बरामद की है। साथ ही गिरफ्तार बदमाश स्वरूप नगर में डकैती और आदर्श नगर थाना इलाके में झपटमारी के मामले में बहुत बारी शामिल देखे गए थे और जमानत पर जेल से बाहर आए हुए थे।

इतना ही नहीं गिरफ्तार बदमाशों की पहचान स्वरूप नगर के निवासी बंटी और राहुल के रूप में देखि गयी है जहां 30 अप्रैल को पुलिस को इस बारे में सूचना मिली कि बदमाश अपने विरोधी गैंग के बदमाश से बदला लेने के लिए VIPS कॉलेज के पास घूम रहे थे।

हालांकि, उप इसंपेक्टर अरुण के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर बाइक सवार दो बदमाशों को उसी टाइम दबोच लिया गया था। साथ ही वारदात के दौरान बदमाशों ने उसका वीडियो भी बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया था जिसका मकसद गैंग में और भी सदस्यों की भर्ती करना था।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!