धर्मांतरण का विरोध करना पड़ा भारी, प्रेमिका को चौथी मंजिल से फेंका

एक गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। और उसके बाद यहां कुछ देर में ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई...

एक गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। और उसके बाद यहां कुछ देर में ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। और वहीं, वारदात के बाद आरोपी वहा से फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर हत्या और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का केस दर्ज कर लिया गया है।

बता दें लखनऊ के दुबग्गा में जबरन धर्मांतरण का विरोध करने पर एक प्रेमी ने प्रेमिका को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल हुई युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। और यहां कुछ देर बाद इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। वहीं, वारदात के बाद आरोपी वहा से फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर हत्या व जबरन धर्म परिवर्तन कराने का केस दर्ज कर लिया गया है।

दुबग्गा की डूडा कॉलोनी में निधि गुप्ता (19) परिवार के साथ रहती थी है। उसके पास के ब्लॉक नंबर-40 मेंं रहने वाले सूफियान नाम के युवक से उसका प्रेम संबंध था। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही सूफियान ने उसे मोबाइल फोन गिफ्ट में दिया था। और यह बात मंगलवार को सभी परिजनों को पता चल गई।

फिर इसकी शिकायत करने वो सूफियान के घर पहुंचे, उसके बाद दोनों परिवारों में काफी कहासुनी हुई। और इसी बीच युवती छत पर चली गई। और उसके पीछे-पीछे सूफियान भी चला गया। युवती के परिजनों का ये आरोप है कि सूफियान ने युवती को छत से नीचे फेंक दिया था।

परिजनों के मुताबिक, हाईस्कूल के पास ही निधि ब्यूटी पार्लर में काम सीख रही थी। बता दें सूफियान उसका धर्म परिवर्तन करके मुस्लिम रीति-रिवाज से उससे निकाह करना चाहता था। और इसके लिए वह कई दिनों से उसपे दबाव बना रहा था। जबकि, निधि धर्मांतरण विरोध कर रही थी।

सूफियान और निधि दोनों परिवार के बीच हो रहे विवाद के कारण ब्लॉक के सभी लोग वहां एक जुट गए थे। और इसी दौरान अचानक से चौथी मंजिल से युवती (निधि) के गिरने की आवाज सुनाई दी। फिर वहा खड़े लोगों ने देखा तो युवती खून से लथपथ सड़क पर पड़ी हुई थी। उसके बाद परिजन बेहोशी के हालत में निधि को आननफानन में ट्रामा सेंटर लेकर गए। और वहीं , पड़ोसियों ने इसकी सारी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। और मौके पर पहुंची पुलिस ने इस पुरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक युवती की कुछ देर बाद ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस वारदात को अंजाम देने के बाद सूफियान ही नहीं बल्कि उसका पूरा परिवार ही घर पर ताला लगाकर वहा से फरार हो गया। सूफियान मोबाइल पर भी लगातार युवती पर धर्म बदलने के लिए ही दबाव बना रहा था। प्रभारी निरीक्षक दुबग्गा सुखबीर सिंह भदौरिया के मुताबिक युवती के परिजनों की तहरीर पर इस केस दर्ज को कर लिया गया है। और साथ हीआरोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रहीं है।

Hair Crown

ये भी पढ़े: बाइक का अहम हिस्सा होती है चेन, इन पांच तरीकों से रख सकते हो ख्याल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!