दिल्ली में PAK दहशतगर्द की एंट्री, AK 47 और हैंड ग्रेनेड के साथ हुआ गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, पुलिस ने एक ऐसे पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया है जो दिल्ली को दहलाने की फ़िराक में था

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हाथ लगी बड़ी कामयाबी। दरअसल दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया है जो दिल्ली को दहलाने की फ़िराक में था। हालांकि आतंकी को 11 अक्टूबर की रात को 9 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया था।

आपको बता दें कि आतंकी के पास से स्पेशल सेल ने एक हैंडबैग, 2 मोबाइल फ़ोन, एके-47 (AK-47) मैगज़ीन, 60 गोलियां भी बरामद किए हैं । इतना ही नहीं बल्कि उसकी निशानदेही पर कालिंदी कुंज घाट से 2 पिस्तौल और 50 कारतूस भी दिल्ली पुलिस ने बरामद किए हैं।

इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने आतंकी के बताने पर तुर्कमान गेट इलाके से एक भारतीय पासपोर्ट भी बरामद किया है। खबर के मुताबिक, इस आतंकी को ISI (पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी) ने भारत पर हमला करने के लिए तैयार किया था।

जानकारी के मुताबिक, आतंकी की पहचान मोहम्मद अशरफ उर्फ़ अली नाम के एक पाकिस्तानी शख्स के रूप में हुई है। आतंकी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नरोवाल ज़िले का निवासी है और वह नेपाल के रास्ते से भारत में दाखिल हुआ था।

सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद अशरफ दिल्ली के शास्त्री नगर इलाके में मोहम्मद नूरी के नाम से भारतीय नागरिक बनकर रह रहा था। इसके लिए उसने अपना भारतीय जाली आईडी कार्ड भी बनवा लिया था।

बहरहाल, दिल्ली पुलिस ने मोहम्मद अशरफ को यूएपीए, आर्म्स एक्ट, एक्स्प्लोसिव एक्ट समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि त्योहारों के सीज़न में वो किसी बड़े हमले को अंजाम देने की साज़िश रच रहा था।

फ़िलहाल दिल्ली पुलिस आतंकी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े : दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर ने युवक को मारी टक्कर, मौक़े पर मौत

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!