Pakistan: हिंदू लड़की का अपहरण कर धर्मांतरण, सब्जी खरीदने गई थी नाबालिग
उमरकोट निवासी रऊफ अपने दोस्तों के साथ वहां से जबरदस्ती लड़की को उठा ले गया। मामले में लड़की के पिता रमेश भील के अनुसार, नौकोट पुलिस ने इस...

पाकिस्तान में एक बार फिर से हिंदू नाबालिग लड़की का अपहरण कर धर्मांतरण का मामला सामने आया है और यह मामला सिंध प्रांत के मीरपुर खास जिले के नौकोट का है। यहां रहने वाली 17 साल की एक हिंदू लड़की 15 फरवरी को अपने छोटे भाई संग सब्जी खरीदने के लिए मार्किट गई थी।
इसी दौरान आरोपी उमरकोट निवासी रऊफ अपने दोस्तों के साथ वहां से जबरदस्ती लड़की को उठा ले गया। मामले में लड़की के पिता रमेश भील के अनुसार, नौकोट पुलिस ने इस मामले में सिर्फ गुमशुदगी दर्ज की है। मामले में पुलिस ने कहा कि लड़की अपनी मर्जी से गई होगी, इसलिए अगवा का मामला दर्ज कराने के लिए कम से काम एक सप्ताह तक इंतजार करना होगा।
मामले में नौकोट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर के मुताबिक, एक टेलीफोन कॉल में लड़की ने इस्लाम कुबूल करने की पुष्टि की और साथ ही ये भी कहा कि वह रऊफ के परिवार के साथ ही रहना चाहती है। आमतौर पर ऐसे केस में आरोपी किसी लड़की पर दबाव डालकर उनसे धर्मांतरण की बात किसी न किसी तरह कुबूल करा लेते हैं और फिर पीड़िता को पुलिस अधिकारियों के सामने भी नहीं लाया जाता है।
मामले में लड़की के पिता ने कहा, 19 फरवरी को पाकिस्तान के नौकोट पुलिस ने फिर से उसे बुलाया और फिर 18 फरवरी के सर्टिफिकेट की कॉपी दी, जिसमें यह लिखा था कि लड़की ने अपनी मर्जी से खुद इस्लाम कबूल किया है। पुलिस ने बताया कि हिन्दू लड़की का नाम भी बदल दिया गया है।
ये भी पढ़े: शख्स ने पत्नी की चाकू गोदकर की हत्या, फिर फांसी लगाकर की खुदकुशी










