अक्सर आपने दो मुल्क की प्यार की कहानियां तो सुनी ही होगी लेकिन इस तरह की तमाम कहानियां आपने फिल्मों में ही देखी होंगी और किताबों में पढ़ी होंगी। मगर हाल ही में एक ऐसी कहानी बैंगलुरु में सामने आई है जहां पुलिस ने पाकिस्तान से आई एक 19 साल की लड़की को उसके भारतीय प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जानिए पूरी खबर
बता दें कि यह लड़की लूडो खेलते खेलते भारतीय लड़के मुलायम सिंह यादव के साथ इसकी बात चीत शुरू हुई और कुछ ही दिनों में इनके बीच इतनी शिद्दत से प्यार हुआ कि इस लड़की ने केवल अपना घर बार छोड़ा और साथ ही सरहद लांघ कर सितंबर 2022 में भारत पहुंच गई। ये सब होने के बाद उसने अपने भारतीय प्रेमी से शादी भी रचा ली लेकिन इस पूरी घटना कि भनक पुलिस को लग गई।
जिसके बाद पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन के आरोप में लड़की को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके प्रेमी को भी इस शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया कर लिया गया। साथ ही पुलिस की पूछताछ में इस प्रेमी जोड़े ने बताया कि वह काफी समय से मोबाइल ऐप पर ऑनलाइन लूडो खेलते थे और इसी बीच पाकिस्तान की रहने वाली इकरा जीवानी उत्तर प्रदेश के रहने वाले युवक मुलायम सिंह यादव के संपर्क में आ गयी।
ऐसे में पहले बात हुई, फिर यह सब दोस्ती में बदला और जाने कब इनके बीच ऐसा प्यार हुआ कि दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। अब अड़चन थी कि ये मिले कैसे, पाकिस्तान में तो ऐसा संभव नहीं था। वही लड़की ने बताया कि वो खुद घर बार छोड़ कर भारत आने का फैसला किया और नेपाल के रास्ते सितंबर 2022 में बैंगलुरु पहुंच गई।
चार महीने पहले हुई शादी
हालाँकि, पाकिस्तानी लड़की इकरा जीवानी ने आगे बताया कि वह सितंबर 2022 में ही अपने भारतीय प्रेमी के पास सरहद पार कर आ गयी थी और कुछ दिनों तक साथ रहने के बाद उन दोनों हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर ली और पति पत्नी के रूप में एक साथ रहने लगे थे। वही इसी बीच कहीं से पुलिस को सूचना मिल गई और इसके बाद पुलिस ने इन दोनों धर दबोचा।
पुलिस कि जानकारी के अनुसार लड़की द्वारा फर्जी दस्तावेज बनाकर ना केवल भारत आई लेकिन साथ ही अवैध तरीके से यहां रहने भी लगी थी। साथ ही उसके प्रेमी ने भी सबकुछ जानते हुए उसे संरक्षण देने का काम किया है और यह गुनाह करने के लिए दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़े: गाड़ियों के लिए फिर से बदला गया है नंबर प्लेट सिस्टम, लगाई जाएगी Toll Plate