दिल्ली में पाकिस्तान की बड़ी साज़िश नाकाम, हथियार समेत 6 आतंकियों को दबोचा

राजधानी दिल्ली में पाकिस्तान (Pakistan) की बड़ी साज़िश का खुलासा करते हुए एजेंसी ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है

राजधानी दिल्ली में पाकिस्तान (Pakistan) की बड़ी साज़िश का खुलासा कर एजेंसी ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार इस पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल के लिए काम करने वाले इन 6 लोगों में से 2 ने पाक (Pakistan) में ट्रेनिंग ली थी।

इस आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करने के लिए एजेंसी ने दिल्ली, यूपी और महाराष्ट्र में छापेमारी की, जिसके चलते इन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। खबर के मुताबिक, एजेंसी इस बात की पुष्टि कर रही है कि पकड़े गए इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद हुए हैं।

6 terrorists arrested in delhi with weapons

जानकारी के मुताबिक, इस आतंकी मॉड्यूल के लोग 2 पाकिस्तानियों के इशारे पर चल रहे थे, उनका मकसद नवरात्र और अन्य दूसरे त्योहारों पर आतंकी वारदात को अंजाम देना था। आपको बता दें कि इनके पास से आईईडी भी बरामद की गई है। आतंकियों की उम्र 22 साल से 43 साल तक के बीच की बताई जा रही है।

Tax Partner

ये भी पढ़े:- 15 September हिन्दू पंचांग: इन श्लोकों से होगी विद्या, धन, और संतान प्राप्ति

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!