दिल्ली में दहशत! आइसक्रीम विक्रेता को बाइक से आए बदमाशों ने चाकू से गोदा
पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि दुश्मनी के पहलू पर भी ये मामले में और ज्यादा जानकारी हासिल करने की पूरी कोशिश की जा रही है।

एक खबर उत्तरी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके के पास से सामने आयी है जहां एक 25 वर्षीय आइसक्रीम विक्रेता पर बाइक से आए कुछ बदमाशों द्वारा कई बार चाकू से हमला कर दिया। पुलिस द्वारा इस बारे में बताया गया कि उन्हें नई सड़क की घटना के संबंध में ही रात 1 बजकर 25 मिनट पर कोतवाली पुलिस स्टेशन में ही एक PCR कॉल मिली। एजेंसी के मुताबिक अब एक सीनियर पुलिसकर्मी द्वारा बताया गया कि घटना की जानकारी मिलते ही एक टीम भेजी गई और फिर मौके पर पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि उस व्यक्ति को LNJP अस्पताल ले जाया गया है जहां उसकी पीठ, कूल्हे और जांघ पर कई बार वार किए गए थे। नशे में होने की ही वजह से पीड़ित का बयान नहीं लिया जा सका था।
वही इस बारे में अधिकारी द्वारा आगे बताया गया कि मामले की जांच के लिए टीमें गठित की गई हैं और अब दोपहिया वाहन पर ही आए हमलावरों को पकड़ने के लिए CCTV कैमरों की पूरी जांच की जा रही है। साथ ही आगे की पूछताछ में पता चला कि दो या तीन ही दिन पहले पीड़ित की भी एक अन्य आइसक्रीम विक्रेता के साथ हाथापाई हुई थी। पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि दुश्मनी के पहलू पर भी ये मामले में और ज्यादा जानकारी हासिल करने की पूरी कोशिश की जा रही है। वही घायल व्यक्ति के बयान दर्ज करने के बाद ही अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी।










