एयर इंडिया विमान में यात्री ने किया पेशाब, उसके बाद विरोध करने पर थूक भी दिया

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां एयर इंडिया की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट से यात्रा कर रहे एक यात्री द्वारा पेशाब और थूकने का मामला सामने आया है

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां एयर इंडिया की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट से यात्रा कर रहे एक यात्री द्वारा पेशाब और थूकने का मामला सामने आया है। ऐसे में अब यात्री को दिल्ली हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया और दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचने के बाद अधिकारियों द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी थी।

बता दें कि पुलिस ने यात्री को अब गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया है जहां से उसे जमानत मिल गई। ये शिकायत दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा थाना में फ्लाइट कैप्टन द्वारा दर्ज कराई गई है। शिकायत के मुताबिक 24 जून को मुंबई से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AIC-866 हवा में थी, जहां सीट नंबर-17एफ पर एक यात्री द्वारा विमान की पंक्ति 9 DEF पर पेशाब किया।

ऐसे में यात्री की इस हरकत के बाद केबिन क्रू ने देखा और विरोध करने पर यात्री ने उस पर थूक भी दिया। इसके बाद में उड़ान के केबिन सुपरवाइजर ने मौखिक चेतावनी दी है और इसके बाद फ्लाइट कैप्टन को भी दुर्व्यवहार की सूचना दी गई थी। साथ ही उसके बाद दिल्ली हवाई अड्डा पर संदेश जारी किया कि यात्री के उतरने के बाद उसे सीधा पकड़ा जाए।

दरअसल, यात्री के इस हरकत से नाराज और आक्रोशित थे और इतना ही नहीं विमान के दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरते ही एयर इंडिया के सुरक्षा प्रमुख द्वारा आरोपी यात्री को देखा गया और सीधा IGI हवाई अड्डा पुलिस स्टेशन ले गए। बता दें कि आरोपी यात्री अफ्रीका में काम करने वाला एक रसोइया है और वह 24 जून को एयर इंडिया की उड़ान IGI 866 से मुंबई से दिल्ली कि फ्लाइट में आ रहा था।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!