सफदरजंग एनक्लेव में पिकअप ने तीन साइकिलिस्ट को मारी टक्कर, महिला की मौत

बता दें की मृतका की पहचान प्रीति गुप्ता (45) के रूप में हुई है और इनके दो साथियों अमिताभ शर्मा और निशांत भी इसमें जख्मी हुए हैं।

हाल ही में एक खबर दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव इलाके से सामने आयी है जहां शनिवार तड़के नोएडा से ही दिल्ली के धौलाकुआं आई एक महिला साइकिलिस्ट और उनके दो साथी सड़क हादसे का नूरी तरह शिकार हो गए जिसमे जख्मी हालत में तीनों को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया और इसके बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

बता दें की मृतका की पहचान नोएडा सेक्टर-78 निवासी प्रीति गुप्ता (45) के रूप में हुई है और इनके दो साथियों अमिताभ शर्मा और निशांत भी इसमें जख्मी हुए हैं। साथ ही इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सीधा अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस द्वारा सड़क हादसे में मौत का मामला दर्ज कर अब छानबीन शुरू की। पुलिस द्वारा पिकअप मिनी टेंपो को ही सीधा जब्त करने के बाद आरोपी बाटा चौक, NIT, फरीदाबाद निवासी चालक संजीव पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वही प्रीति गुप्ता अपने परिवार के साथ ही नोएडा सेक्टर-78 में रहती हैं और इनके परिवार में इनके पति अमित गुप्ता और अन्य सदस्य भी रहते है। सेक्टर-77 निवासी अमिताभ सिन्हा सेवन XCC नामक साइकिलिंग क्लब चलाते हैं और इससे से नोएडा के काफी लोग जुड़े हैं। वही कुछ रोजाना तो कुछ वीक एंड पर ही सीधा साइकिलिंग के लिए आते हैं और शनिवार को भी क्लब के सदस्यों ने नोएडा सेक्टर-101 से दिल्ली के धौलाकुआं तक जाने और फिर वापस आने की योजना बनाई थी। ऐसे में कुल 20 सदस्यों को जाना था, लेकिन बारिश होने की वजह से ही आठ लोग ही वहां पहुंचे और सुबह 5.00 बजे सभी दिल्ली के लिए निकल गए थे।

लेकिन बारिश तेज होने की वजह से ही सुबह करीब 6.00 बजे सभी द्वारा सफदरजंग अस्पताल के पास से वापस लौटने का मन बनाया और सभी फ्लाईओवर के पास से ही जब यू-टर्न लेने के बाद सड़क पार करने का इंतजार करने लगे तो पांच लोगों द्वारा सड़क पार कर ली, जबकि प्रीति, अमिताभ और निशांत फ्लाईओवर के ही पास खड़े होकर ट्रैफिक कम होने का इंतजार करने लगे। वही इस बीच सड़क पार करने के दौरान पिकअप द्वारा इन तीनों को पीछे से टक्कर मार दी और बाद में पिकअप डिवाइडर से टकराकर रुक गई। हालाँकि, चालक मौके से ही सीधा फरार हो गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीधा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रीति को मृत घोषित कर दिया गया। ऐसे में घायल अमिताभ और निशांत को प्राथमिक उपचार के बाद अब सीधा छुट्टी दे दी गई।

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!