पिटबुल ने डेढ़ साल की बच्ची पर किया बुरी तरह हमला, तीन जगह से टूटी हड्डी
बता दें कि घटना 2 जनवरी की है जहां बच्ची 17 तक दिन तक अस्पताल में रही और उसके पैर की हड्डी तीन जगह से टूटी है। साथ ही उसे 18 टांके भी आए हैं।

दिल्ली में कुत्तो के हमले अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रहे है जहां बात करे तो उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में पड़ोसी के पिटबुल नस्ल के कुत्ते द्वारा डेढ़ वर्ष की बच्ची को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। वही इस घटना के समय बच्ची अपने दादा की गोद थी, जिसके बाद पिटबुल द्वारा गोद से छीन कर बच्ची पर हमला किया।
बता दें कि घटना 2 जनवरी की है जहां बच्ची 17 तक दिन तक अस्पताल में रही और उसके पैर की हड्डी तीन जगह से टूटी है। साथ ही उसे 18 टांके भी आए हैं। पिटबुल के हमले का CCTV कैमरे का फुटेज भी अब वायरल हुआ है। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है लेकिन अभी तक भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने परिजनों के साथ उत्तराखंड कॉलोनी में रहती है और दो जनवरी की सुबह बच्ची को लेकर उसके दादा जोगेश्वर कुमार मेहता बाहर घूमने निकले थे। जिसके बाद वह गोद में थी और इस दौरान पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति उल्लवल विश्वकर्मा अपने पिटबुल कुत्ते को टहलाने के लिए निकला था।
तभी अचानक पिटबुल द्वारा बच्ची पर हमला कर दिया और फिर उसके पैर को पकड़ कर खींच लिया। ऐसे में काफी देर तक वह बच्ची को नोंचता रहा और दर्जनों लाेग बच्ची को पिटबुल से छुड़ाने का प्रयास करते रहे। लेकिन काफी देर तक उसने बच्ची को बिलकुल नहीं छोड़ा। उसके बाद किसी तरह से ही बच्ची को छुड़ाया गया और फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वह 17 दिन तक भर्ती रही और अब इस मामले में पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि वह जांच कर रहे हैं और पहले भी एक बच्चे को काट चुका है।
आगे इस बारे में बच्ची की बुआ दिव्या द्वारा बताया गया कि पड़ोसी का पिटबुल पहले भी एक बच्चे को काट चुका है और इसके बावजूद भी सुरक्षा मानकों को दरकिनार किया गया है। वही इस इलाके में पिटबुल को लेकर दहशत का माहौल है जहां पcरिजनों का आरोप है कि इस मामले की जानकारी बुराड़ी थाना पुलिस को भी दी गई। इतना ही नहीं इसके बाद CCTV फुटेज भी दिखाया गया।
हालाँकि, इसके बावजूद पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई बल्कि अब परिजन जब अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास गए तो वहां भी पुलिस कर्मियों द्वारा उन पर समझौता करने के लिए दबाव बनाया गया और अभी तक इस बाबत न तो पिटबुल को हटाया गया है और न ही उसके मालिक पर भी अब कोई कार्रवाई की गई। साथ ही उनकी मांग है कि पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करे और फिर पिटबुल को यहां से हटाया जाए।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










