पडोसी के घर किसी काम से गए बच्चे को पिटबुल ने बुरी तरह काटा

मासूम द्वारा दरवाजा खोला तो गेट पर पिटबुल खड़ा था और बुरी तरह डरे रेहांश (7) ने वहां से भागने का प्रयास किया तो कुत्ते ने हाथ दबोच लिया।

दिल्ली में कुत्तो का आतंक अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है जाहा बात करे तो ऐसी ही एक और खबर उत्तर-पश्चिम दिल्ली के महेंद्रा पार्क इलाके से सामने आयी है जहां सात का बच्चा विदेशी नस्ल के पिटबुल कुत्ते का शिकार हो गया। बताया जा रहा है की मासूम को किसी काम से उसकी मां द्वारा पड़ोसी के यहां भेजा था और मासूम द्वारा दरवाजा खोला तो गेट पर पिटबुल खड़ा था और बुरी तरह डरे रेहांश (7) ने वहां से भागने का प्रयास किया तो कुत्ते ने हाथ दबोच लिया।

बता दें की इसके बाद उसे घसीटकर अंदर ले जाने लगा और आगे शोर सुनकर बाकी लोग वहां पहुंच गए। जिसके बाद किसी तरह परिजनों द्वारा रेहांश को कुत्ते से छुड़ाया और इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पुलिस ने परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, रेहांश परिवार के साथ ही A-ब्लॉक, जहांगीरपुरी में रहता है और परिवार में उसके पिता रंजीत सिंह, मां प्रिया और अन्य सदस्य भी हैं। ऐसे में परिजनों द्वारा बताया गया कि सोमवार रात करीब 10 बजे प्रिया ने बेटे को पड़ोसी के घर सिलाई के कपड़े लेकर भेजा था।

हालाँकि, रेहांश द्वारा जैसे ही घर का दरवाजा खोला तो सामने पिटबुल खड़ा था और रेहांश ने भागने का प्रयास किया, लेकिन कुत्ते ने उसे सीधा पकड़ लिया और कुते ने पहले पंजे मारे फिर जबड़े में हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद कुत्ते ने रेहांश के पेट, हाथ और बाजू पर काट लिया और कुत्ते के मालिक ने रेहांश को छुड़ाकर अस्पताल भेजा। रेहांश की हालत वैसे अभी स्थिर बताई जा रही है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!