मेट्रो में मास्टरबेट कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग पर गिराया अपना स्पर्म
ये घटना के सामने आने के बाद पुलिस द्वारा अब आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और ये मामले की जांच शुरू कर दी है

दिल्ली मेट्रो में तकरीबन सभी लोग सफर करते नजर आते है और दूसरी ही तरफ दिल्ली मेट्रो भी आज के समय में सुर्खियों में है जहां आये दिन कोई न कोई वीडियो वहां से वायरल ही जाती है। ऐसे में अब एक और घिनौनी हरकत सामने आयी है जहां एक शख्स मेट्रो में मास्टरबेट करने लगा और फिर नाबालिग लड़की पर अपना स्पर्म गिरा दिया।
बता दें कि ये घटना के सामने आने के बाद पुलिस द्वारा अब आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और ये मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह घटना बुधवार रात दिल्ली मेट्रो की ‘रेड लाइन’ पर करीब साढ़े आठ बजे के आसपास कि बताई जा रही है जिसमे बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन का ही त्योहार होने कि वजह से मेट्रो में काफी भीड़ थी।
वही इसके चलते जैसे ही नाबालिग की मां को पता चला कि युवक द्वारा उनकी बेटी मास्टरबेट कर अपना स्पर्म गिरा दिया है तो वह बेटी के साथ सीधा सीलमपुर स्टेशन पर उतर गई और आरोपी मूलरूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया जा रहा है। जिसे मौके पर मौजूद दो यात्रियों द्वारा पकड़ लिया गया और शाहदरा स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो अधिकारियों के हवाले सीधा कर दिया। जिसके बाद स्टेशन अधिकारियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।
बता दें, कि ऐसी एक और हरकत 10 अगस्त को दिल्ली के मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर देखि गयी थी जहां एक महिला को अश्लील इशारे करने का मामला सामने आया था और इस मामले में 23 साल के युवक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया था। साथ ही आरोपी की पहचना शिवम शर्मा के रूप में हुई थी और उसने बी.फार्मा किया था और एक फार्मास्युटिकल कंपनी के मार्केटिंग विभाग में ही काम करता था।
हालाँकि, आगे पुलिस द्वारा बताया गया कि महिला तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन से मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन आ रही थी और तभी महिला मंडी हाउस पर उतरी और सीधा प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर अपने दोस्त का इंतजार करने लगी और तभी इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर मौजूद आरोपी द्वारा उसे अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










