नूंह हिंसा में भड़काऊ बयान के चलते पुलिस ने किया बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार
बिट्टू बजरंगी द्वारा कई अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाले हुए हैं और एक वीडियो में वह लोगों को भड़कता हुआ भी दिखा है

हाल ही में हुए नूंह हिंसा में बहुत से आरोपी देखे गए है जिसमे से एक आरोपी बिट्टू बजरंगी है जिसको अब मंगलवार को मेवात CIA पुलिस द्वारा फरीदाबाद के चाचा चौक स्थित से गिरफ्तार किया गया है। वही पहले उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था लेकिन बाद में पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार ही कर लिया गया।
बता दें कि बिट्टू को हाल ही में हुए नूंह हिंसा से पहले भड़काऊ वीडियो जारी करने और साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, फरीदाबाद निवासी गोरक्षक और बजरंग दल के एक कार्यकर्ता बिट्टू बजरंगी का अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जहां इस वीडियो के कारण ही ब्रजमंडल यात्रा के दौरान नूंह में और भी ज्यादा हिंसा भड़क उठी थी। ऐसे में पुलिस द्वारा वीडियो संज्ञान में आने के बाद बिट्टू बजरंगी के खिलाफ दंगा भड़काने, साथ ही साथ विवादित बयान देने समेत और भी कई धाराओं में इसके मुकदमा दर्ज किया था जिसकी वजह से उसे गिरफ्तार किया गया है।
बात करे इस वीडियो कि तो वायरल वीडियो में बिट्टू बजरंगी द्वारा समुदाय विशेष के लोगों पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिया था और उसमे कहा था कि ये बोलेंगे कि सुसराल आए और फिर हमे बताया भी नहीं। सह ही बिट्टू ने वायरल वीडियो में बताया गया था कि इस वक्त वह पाली में है और निकलेंगे धौंस से। फूल माला तैयार जरूर रखना।
इतना ही नहीं इसके अलावा भी बिट्टू बजरंगी द्वारा कई अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाले हुए हैं और एक वीडियो में वह लोगों को भड़कता हुआ भी दिखा है और ब्रज मंडल यात्रा में शामिल होने की अपील करता हुआ वो दिखाई दे रहा है जिसमे कह रहा कि यात्रा में सभी लोग पूरी तैयारी के साथ जरूर आये।
कौन है बिट्टू बजरंगी
दरअसल, हरियाणा के ही फरीदाबाद के रहने वाले बिट्टू बजरंगी का असली नाम राजकुमार है और वो हनुमान भक्त होने के कारण लोग ही उसे बिट्टू बजरंगी कहने लगे है जिसके चलते अब वह इसी नाम से जाना जाता है।साथ ही खुद को गोरक्षक बताने वाला बिट्टू बजरंगी गोरक्षा बजरंग फोर्स नामक भी एक संगठन का अध्यक्ष होने का दावा भी करता है। साथ ही इस संगठन द्वारा ही ब्रज मंडल यात्रा में आने की अपील वाले पोस्टर बटवाये थे। देखा जाए तो बिट्टू के खिलाफ पहले से कई मुकदमे भी दर्ज हैं। साथ ही बता दें कि बिट्टू भगवा वस्त्र पहनता है और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वीडियो जारी भी समय – समय पर करता रहता है।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










