पुलिस ने एक महिला के क़त्ल के मामले में ड्राइवर को किया गिरफ्तार

सोमवार को एक ड्राइवर ने महिला का क़त्ल करने का जुर्म कबूला है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है

राजधानी दिल्ली में सोमवार 08 नवंबर को एक ड्राइवर ने महिला का क़त्ल करने का जुर्म कबूला है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस द्वारा यह जानकारी दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर ने इस बात को स्वीकार किया है कि उसने सोमवार को एक महिला की उसी के घर में हत्या कर दी है। ग़ौरतलब है कि आरोपी भी उसी घर में रहता था।

आरोपी ड्राइवर ने बताया कि मृतक महिला का पति किसी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है और वारदात के समय वह घर पर मौजूद नहीं था।

बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तहकीकात में जुट गई है।

 Insta loan services

ये भी पढ़े: स्मैक लाने से मना किया तो नशेड़ी ने कर दी उसकी मां की हत्या

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!