नजफगढ़ इलाके में ATM लूट रहे दो बदमाश पुलिस ने किया रंगेहाथ अरेस्ट
वहां मशीन में भी तोड़फोड़ कर रहे दो बदमाशों को पकड़ा और बदमाशों की पहचान नजफगढ़ निवासी ललित और निकेश के रूप में ही हुई है।

हाल ही में खबर सम्मन आयी है जहां दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक गार्ड को बंधक बनाकर ATM में लूटपाट का प्रयास करने का मामला सामने आया है। वही इस घटना की जानकारी मिलने के बाद ही वहां मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा लूटपाट की कोशिश कर रहे दो बदमाशों को सीधा रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। वही गिरफ्तार बदमाशों की पहचान नजफगढ़ के ही निवासी निकेश और ललित के रूप में हुई है।
बता दें की इलाके में गश्त कर रहे PCR कर्मियों द्वारा किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे तीन बदमाशों को सीधा पकड़ा है और इनके पास से एक पिस्टल भी मिली हैं। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान हितेष, वरुण और पवन के रूप में ही हुई है जहां नजफगढ़ थाना पुलिस मामले की ही जांच पड़ताल में अब जुटी हुई है।
पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि 10 मार्च की रात 12.30 बजे पुलिस को अर्जुन पार्क स्थित SBI ATM में बदमाशों के ही लूटपाट करने की जानकारी मिली थी। वही सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर वहां पहुंची और वहां मशीन में भी तोड़फोड़ कर रहे दो बदमाशों को पकड़ा और बदमाशों की पहचान नजफगढ़ निवासी ललित और निकेश के रूप में ही हुई है।
ऐसे में मौके पर मिले ATM के गार्ड बृजेश द्वारा बताया गया कि दोनों युवक एटीएम से जबरदस्ती पैसे निकालने की कोशिश कर रहे थे और उनके मना करने पर भी बदमाश गाली गलौज करने लगे। ऐसे में वह एटीएम के अंदर बने कमरे में चले गए और फिर दोनों बदमाश पत्थर लेकर मशीन को तोड़ने लगे जहां उन्होंने अंदर से ही शोर मचाया और फिर बदमाशों द्वारा उनके साथ मारपीट की और उन्हें कमरे में लेजाकर सीधा बंधक बना लिया।
हालाँकि, इसी बीच शोर सुनकर किसी पड़ोसी द्वारा ATM लूट की सूचना पुलिस को दे दी। वहीं ATM लूट की सूचना पर मौका मुआयना करने के बाद ही PCR कर्मी इलाके में घूम रहे थे और इसी दौरान हवलदार मदन लाल और सिपाही त्रिलोक द्वारा रास्ते में तीन संदिग्ध युवकों को सीधा देखा और पुलिस ने उनको रोका और उनकी तलाशी ली। वही इस दौरान एक युवक के पास से पिस्टल मिल गया और बदमाशों द्वारा बताया गया कि वह किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। ऐसे में नजफगढ़ थाना पुलिस द्वारा अलग अलग मामला दर्ज कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर मामलों की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










