दोहरे हत्याकांड में फरार महिला को पुलिस ने दबोचा, 2013 का है मामला

उसने अपने पति राखल मंडल और एक और दंपती प्रेम बाबू व उसकी पत्नी उर्मिला के साथ मिलकर 85 वर्ष की महिला और उसकी बेटी की लूटपाट कर हत्या कर...

राजधानी दिल्ली के शकरपुर इलाके में वर्ष 2013 में हुए दोहरे हत्याकांड में जमानत पर बाहर आकर फरार चल रही एक आरोपी महिला को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला की पहचान 39 वर्ष की मोनिशा के रूप में हुई है।

उसने अपने पति राखल मंडल और एक अन्य दंपती प्रेम बाबू और उसकी पत्नी उर्मिला के साथ मिलकर 85 वर्ष की महिला व उसकी बेटी की लूटपाट के वक्त हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के पांच दिन बाद ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। कोविड के समय मोनिशा और उसके पति राखल मंडल को कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया था।

लेकिन इसके बाद से वे फरार चल रहे थे। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र यादव के अनुसार 19 अगस्त 2013 को शकरपुर इलाके में लूटपाट के दौरान 85 वर्ष की महिला और उनकी बेटी की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने छानबीन करने के बाद मोनिशा, उसके पति राखल मंडल, प्रेम बाबू और साथ में उसकी पत्नी उर्मिला को गिरफ्तार कर लिया था।

छानबीन के वक्त पता चला था कि जिस बिल्डिंग में आरोपियों ने हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया गया था, उसी बिल्डिंग के अंदर मोनिशा घरेलू नौकरानी का काम करती थी। मृतका की नौकरानी जब नहीं आती थी तो वह कभी-कभी उनके यहां पर काम करने आती थी। लेकिन इस दौरान उसने देख लिया कि बुजुर्ग महिला हाथों में काफी मोटे कंगन पहनती हैं।

लूटपाट को अंजाम देने के लिए आरोपी मोनिशा ने अपने पति और दूसरे दंपती के साथ मिलकर लूटपाट की। इसका विरोध करने पर दोनों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने छानबीन करने के पांच ही दिन बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस बीच कोविड के वक्त मोनिशा व उसके पति राखल मंडल को जमानत मिल गई। दोनों रिहा हो गए लेकिन बाद में दोनों फरार हो गए।

अदालत ने इन दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। इस बीच एक जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार के दिन मोनिशा को दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर से गिरफ्तार कर लिया। वह अपने पति से अलग छिपकर रह रही थी। वह बार-बार अपना फोन और घर भी बदल रही थी। पुलिस ने एक जानकारी के बाद उसे पकड़ा। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है

Insta loan services

यह भी पढ़े: नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पीड़िता ने बयां की पीड़ा और डर

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!