विकासपुरी की पुलिस टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान बाइक चोर को धर दबोचा
विकासपुरी थाने की पुलिस टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान बाइक चोर को पकड़ा, कई कीमती सामान हुआ चोर के पास से बरामद

10 अगस्त 2021 को महेन्दर सिंह दहिया (SHO विकासपुरी) और सुरेंदर सिंह (ACP तिलक नगर) की देखरेख में एक पुलिस टीम तैयार की गई जिसमें एएसआई किरोड़ी मल, एचसी विजय पाल, सीटी राजेश और सीटी राजबीर शामिल थे जो बीट एरिया में पेट्रोलिंग कर रहे थे।
पेट्रोलिंग के दौरान 12 बज के 10 मिनट के करीब एक बुलेट सवार संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो उसनें वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस पहले से ही मुस्तैद थी जिससे उस व्यक्ति को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया ।

ये भी पढ़े: मालदीव पहुंचीं Sana Khan, पति के साथ कर रहीं मस्ती









