कांवड़ियों को कुएं पर जलाभिषेक करने से पुलिस ने दी जूता मारने की धमकी
शादीपुर छिडौली में प्राचीन कुएं पर जलाभिषेक से रोकने को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है जिसके दौरान ग्रामीणों व श्रद्धालुओं में नाराजगी आ गयी है

सावन चल रहा है और और लोग कावड़ लेकर अब वापस आते दिख रहे है जिसमे कि एक तरफ CM योगी और पुलिस अधिकारी कांवड़ियों पर फूल वर्षा कर उनका स्वागत करते दिख रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा के बादलपुर के थानेदार ने एक कांवड़िये को जूते मारने की सीधा धमकी दी जा रही है।
बता दें कि गांव शादीपुर छिडौली में प्राचीन कुएं पर जलाभिषेक से रोकने को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है जिसके दौरान हुई इस घटना से ग्रामीणों व श्रद्धालुओं में बहुत नाराजगी आ गयी है। इसी के चलते धमकी का वीडियो काफी वायरल हुआ है जिसके होने पर पुलिस कमिश्नर द्वारा थानेदार के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
लेकिन पुलिस द्वारा कहना है कि सरकारी जमीन को लेकर अभी दो पक्षों में विवाद है और एक पक्ष यहां धार्मिक स्थल बनाना चाह रहा है जहां विवादित स्थल पर जल चढ़ाने का पूरा प्रयास किया जा रहा था और माहौल खराब होने से बचाने के लिए उन्हे उस समय रोका गया। साथ ही गांव में पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गई है।
ऐसे में ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि शादीपुर छिडौली गांव के मनोज कुमार, तारा सिंह, शिवम, नेपाल सिंह, जग्गू देवी, मन्नू, नितेश, अभिमन्यु समेत 12 और भी कावड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर शनिवार शाम अपने गांव पहुंच गए थे। वही मौजूद कांवड़िये गांव के प्राचीन कुएं पर जल चढ़ाने जब वह पहुंचे तो पुलिस द्वारा उन्हें रोक दिया गया। साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कोई कुआं नहीं है तो इसी प्राचीन कुएं पर पूजन आदि के कार्य बहुत पहले से चलते आ रहे हैं जिसमे कांवड़िये भी यहां जल चढ़ाते हैं। लेकिन पुलिस ने उन्हें जब रोका तो कांवड़िये पड़ोस के गांव न्यातपुर स्थित शिव मंदिर में जल चढ़ाने चले गए थे।
हालाँकि, ग्रामीणों का आरोप ये भी है कि प्राचीन कुंए पर जल चढ़ाने से पुलिस के रोकने पर कांवड़िये उस समय मान भी गए थे जिसके बाद उन्हें पुलिस द्वारा उस गली से गुजरने से रोक दिया गया था, जो उनके घर और कुएं की तरफ जाती है और तब इसी बात का कांवड़ियों व ग्रामीणों ने विरोध भी किया था।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










