पुलिस की वर्दी हुई दागदार! 2 पुलिसकर्मी दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार

दिल्ली में गुरुवार को पुलिस की वर्दी दागदार हुई है, आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने लड़कियों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पुलिस की वर्दी दागदार हुई है। दरअसल ख़बर यह है कि मॉडल टाउन थाना पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल और होमगार्ड ने अपने दोस्त सहित स्पा सेंटर में काम करने वाली 2 लड़कियों को किडनैप कर लिया था।

इसके बाद उन दोनों को जिप्सी में बैठाकर किसी होटल में ले गए। आरोप है कि इन दोनों पुलिसकर्मियों ने लड़कियों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की मॉडल टाउन थाना पुलिस ने दोनों लड़कियों की शिकायत पर, दोनों पुलिसकर्मी और उनके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और अन्य संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं आरोपियों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल अनिल और होमगार्ड जितेंद्र के रूप में हुई है। आपको बता दें कि वारदात को अंजाम देने के लिए पुलिस की एक जिप्सी और एक स्कारपियो कार का इस्तेमाल किया गया था।

बहरहाल, अभी 2 पर बलात्कार करने का आरोप है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस बात का पता लगा रही है कि किस-किस ने दुष्कर्म किया है।

 Aadhya technology

ये भी पढ़े: ऑटो चालक ने अपहरण कर महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!