दरिंदे पति ने तलाक के लिए प्रेगनेंट पत्नी को किया HIV Positive, फिर हुआ ये

पीड़िता ने यह भी दावा किया है कि उसका पति दहेज के लिए भी लगातार उसको प्रताड़ित कर रहा था। इतना ही नहीं, आपको बता दे की आरोपी अपनी पत्नी पर...

आंध्र प्रदेश में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। एक शख्स ने जानबूझकर अपनी गर्भवती पत्नी को एचआईवी (HIV)से संक्रमित कर दिया। आरोपी पति ने ये सब सिर्फ इसलिए किया है कि वो तलाक के लिए वाजिब बहाना की तलाश कर रहा था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करने के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता हो गई हैरान

पीड़िता ने दी शिकायत में बताया की, एम. चरण नाम के शख्स ने अपनी पत्नी को एक झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गया और फिर वहां जाकर बताया कि गर्भावस्था के वक्त यह इंजेक्शन उसके लिए फायदेमंद है। हालांकि, जब महिला बाद में एक हॉस्पिटल में नियमित जांच करवाने के लिए गई, तो वह यह जानकर हैरान हो गई कि वह एचआईवी (HIV) से संक्रमित थी।

अपनी पत्नी को दहेज के लिए करता था परेशान

इस मामले के दौरान पीड़िता ने यह भी दावा किया है कि उसका पति दहेज के लिए भी लगातार उसको प्रताड़ित कर रहा था। इतना ही नहीं, आपको बता दे की आरोपी अपनी पत्नी पर पुत्र पैदा करने के लिए भी लगातार दबाव भी बना रहा था। आपको बता दे की इस मामले में आरोपी शख्स का पक्ष अभी तक सामने नहीं आया है। लेकिन पीड़िता की कहानी जानकर यह स्पष्ट तो जरूर हो गया है कि दहेज प्रताड़ना और साथ ही लिंग भेद की समस्या समाज में अभी भी बंद नहीं हुई है।

आरोपी हुआ गिरफ्तार लेकिन आरोप अभी साफ नहीं हो सका

पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और इसके साथ ही वर्तमान में पीड़िता की मेडिकल जांच समेत आगे की जांच भी कराई जा रही है। लेकिन अभी यह स्पष्ट होना बाकी है कि उन पर कौन से आरोप लगेंगे, लेकिन यह स्पष्ट हो गया है कि यह वास्तव में हैरान कर देने वाला और साथ ही परेशान करने वाला मामला है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: बेटी को रात में फोन पर बात करते देख पिता ने की पिटाई, फिर कर दी हत्या

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!