गर्भवती महिला को ससुराल वालों ने मारपीट कर जंगल में फेंका, हालत नाजुक
शिवाला थाना क्षेत्र के ग्राम झुझेला में दो माह की गर्भवती विवाहिता को उसका ससुर अपनी पत्नी और पुत्र के साथ मार पीटकर गाड़ी में बैठाकर ले गए

शिवाला कला थाना क्षेत्र के ग्राम झुझेला में दो माह की गर्भवती विवाहिता को उसका ससुर अपनी पत्नी और पुत्र के साथ मार पीटकर गाड़ी में बैठाकर ले गया और जंगल में जाकर उसके साथ मारपीट करने के बाद गाड़ी से नीचे फेंककर फरार हो गए।
विवाहिता का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने ससुर द्वारा की गई गलत हरकत का विरोध किया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गंभीर रूप से घायल विवाहिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम धारोपुर निवासी रूपा की शादी के चार महिने पहले शिवाला कला थाना क्षेत्र के ही ग्राम झुझैला निवासी मलखान के साथ हुई थी।
बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही रूपा के ससुर मलखान सिंह और अन्य परिजन उसका शारीरिक शोषण करने के साथ ही मारपीट करते थे।
वहीं इस मामले को लेकर गांव में एक पंचायत भी हुई थी लेकिन इसके बाद भी आरोपियों के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। रूपा के मुताबिक जब नवंबर को रूपा अपने कमरे में बैठी थी।
तभी उसके ससुर कमरे में आते है और उसे बुरी नियत से दबोच लिया। जब इसका महिला ने विरोध किया तो उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए। रूपा के इस विरोध की खबर उसके घर पर गई तो उसकी मां ने उसे किसी तरह बचाया।
जिसके बाद मलखान सिंह और उसके परिवार का पारा सातवे आसमान पर पहुंच गया और उन्होनें उसके साथ जमकर मारपीट की और जान से मारने की नियत से उसे गाड़ी में डालकर जंगल ले गए।
जंगल पहुंच कर भी उसके ऊपर हथोड़े से वार किए गए। फिर घायल महिला को जंगल में फेंककर आरोपी वहा से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, वहा के ग्रामीणों ने 112 पर कॉल कर एम्बुलेंस को बुलाया।
इसके अलावा परिजनों का कहना है कि रूपा दो माह की गर्भवती थी। फिलहाल, पुलिस द्वारा इस मामले पर संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
ये भी पढ़े: पति की हत्या की मास्टरमाइंड निकली पत्नी, प्रेमी को दिए थे 65 तोला सोना










