शरबत न बनाने पर जेल में कैदी की हत्या, हत्यारे पर पहले से है इतने केस दर्ज
अपने साथी कैदी की पीट-पीटकर बेहरमी से हत्या करने के मामले में कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुना रखी है और पैरोल जंप करने वाले इस बदमाश...

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक ऐसे खतरनाक बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसने दिल्ली की रोहिणी जेल में मात्र शरबत नहीं बनाने पर अपने साथी कैदी का पीट-पीटकर बेहरमी से कत्ल कर दिया था। इस मामले में अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुना रखी है। पैरोल जंप करने वाले इस आरोपी कृष्णा के खिलाफ कत्ल के कुल तीन मामले दर्ज हैं।
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) के अनुसार राजधानी दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक व्यक्ति को गोली मारने की जानकारी 10 अप्रैल, 2022 को मिली थी। जांच के दौरान पता लगा कि राशिद, कृष्णा और अन्य ने जी-ब्लॉक, संगम विहार में हाकिम सिंह को गोली मारी थी। हॉस्पिटल में हाकिम को मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में ज्यादातर कई आरोपी गिरफ्तार हो गए थे। लेकिन कृष्णा सहित दो आरोपी फरार थे।
इंस्पेक्टर सतेंद्र मोहन, इंस्पेक्टर कमल, एएसआई रमेश और साथ ही राकेश की टीम ने लगभग दो महीने की जांच के बाद आरोपी कृष्णा को दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान जैतपुर इलाके में साल 2013 में एक शख्स की हत्या कर दी थी। इस मामले में ये दिल्ली की रोहिणी जेल में बंद था।
इसने जेल में 22 मई, वर्ष 2018 को साथी कैदी पवन से शरबत बनाने के लिए बोला था। पवन के मना करने पर उसे पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। सांस लेने में परेशानी होने पर पवन को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया था।
इस मामले में अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अप्रैल, वर्ष 2022 में इसे पैरोल मिला। इस पैरोल के दौरान आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हाकिम की हत्या कर दी। ये अपने पिता की मीट की दुकान पर काम करने के दौरान गलत संगत में पड़ गया। अपने नशे की आदतों को पूरा करने के लिए ये आरोपी लूटपाट करने लगा।
ये भी पढ़े: डेरा प्रेमी हत्या मामले में तीन गिरफ्तार, हमलावरों ने चलाईं थीं 60 गोलियां










