एंबुलेंस में ला रहे थे 14 करोड़ की हेरोइन सहित वर्जित दवाएं, आरोपी गिरफ्तार
असम पुलिस ने गुवाहाटी से मंगलवार रात के वक्त एक एंबुलेंस से लगभग 50,000 याबा टैबलेट और 14 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की 200 ग्राम हेरोइन...

असम पुलिस ने गुवाहाटी से मंगलवार रात के वक्त एक एंबुलेंस से लगभग 50,000 याबा टैबलेट और 14 करोड़ रुपये से जयदा मूल्य की 200 ग्राम हेरोइन समेत बड़ी मात्रा में वर्जित दवाएं जब्त कीं और इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरापी शख्स से कड़ी पूछताछ चल रही है। गिरफ्तार शख्स की पहचान मिराजौल इस्लाम के रूप में हुई है। वहीं जब्त दवाओं की अनुमानित कीमत लगभग 14.10 करोड़ रुपये है।
गुप्त जानकारी के आधार पर छापेमारी
संयुक्त पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने मणिपुर में पंजीकृत इस एंबुलेंस को हेंगरबाड़ी इलाके में एक अपार्टमेंट की पार्किंग में रोका। उन्होंने यह कहा कि वाहन की पूरी तलाशी लेने पर हमें याबा की लगभग 50,000 गोलियां और 200 ग्राम हेरोइन मिली। मादक पदार्थों की कीमत लगभग 14.1 करोड़ रुपये होगी।
राज्य में ऐसा पहली बार इस तरह एंबुलेंस से मादक पदार्थ की तस्करी
महंत ने यह कहा कि राज्य में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी एंबुलेंस में मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है, जो की मणिपुर से राज्य में प्रवेश करने के बाद काफी पुलिस चौकियों को पार करने में कामयाब रही। उन्होंने यह बताया कि मेघालय के रहने वाले एक शख्स को मादक पदार्थों की तस्करी में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया है। और उन्होंने यह कहा कि यह खेप, जिसे मेघालय की ओर से बांग्लादेश भेजा जाना था, एक अंतरराज्यीय ड्रग कार्टेल से संबंधित थी। हमने नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए अपने अभियान तेज कर दिए हैं।
आंध्र प्रदेश में कुल 140 किलोग्राम गांजा जब्त
आंध्र प्रदेश पुलिस ने एलुरु जिले के पोलासनीपल्ली हाईवे पर गाड़ियों की चेकिंग के दौरान एक कार से लगभग 10 लाख रुपये मूल्य का 140 किलोग्राम गांजा जब्त किया और चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
ये भी पढ़े: शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मियों में चले लात घूंसे, इंस्पेक्टर से की बदसलूकी










