खालिस्तानियों को दिया 7000 डॉलर देने का वादा, आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने रचा जाल

स्पेशल सेल के पुलिस आयुक्त HG Dhaliwal द्वारा गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कि गयी और उसमे बताया गया कि सभी आरोपियों को पंजाब से पकड़ा गया है

जैसे कि आपको पता है G-20 शिखर सम्मेलन भारत में होने वाला है और खासतौर पर दिल्ली में बाहर से मेहमान आने वाले है जिसके चलते पूरे दिल्ली को अलर्ट पर रखा जा रहा है। लेकिन इससे ही पहले खालिस्तानियों की शर्मनाक करतूत सामने आई है जहां दिल्ली मेट्रो के अलग-अलग पांच स्टेशनों पर देश विरोधी नारे लोगों द्वारा लिखे गए हैं।

बता दें कि दिल्ली पुलिस द्वारा इस मामले में अब कार्रवाई शुरू कर दी गयी है और दिल्ली पुलिस के चलते, G-20 शिखर सम्मेलन से पहले सिख फॉर जस्टिस (SFJ) द्वारा दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के फुटेज जारी किए गया हैं। जिनमे साफ़ दिख रहा है कि देश विरोधी नारे लिखे हुए हैं। साथ ही दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों पर शिवाजी पार्क से लेकर पंजाबी बाग तक एसएफजे कार्यकर्ता ने खालिस्तान समर्थक नारे लगाते हुए देखे भी गए हैं।

इसके बाद अब स्पेशल सेल के पुलिस आयुक्त HG Dhaliwal द्वारा गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कि गयी और उसमे बताया गया कि सभी आरोपियों को पंजाब से पकड़ा गया है और अब इन्होंने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारे पर और साथ ही मोटी रकम लेकर दीवारों पर खालिस्तान समर्थित पेंटिंग की थी।

वही मेट्रो स्टेशन पर खालिस्तानी नारे के पेंट के वीडियो को खुद पन्नू द्वारा 27 अगस्त को ना ही सिर्फ पोस्ट किया था, बल्कि इसकी जिम्मेदारी भी ली थी जिससे G-20 शिखर सम्मेलन से जोड़कर सोशल मीडिया पर चलाया गया था। ऐसे में अब 26 जनवरी से पहले भी ऐसी घटना हुई थी, जब खालिस्तानी द्वारा पेंटिंग की गई थी, जिसमें दो आरोपी विक्रमजीत नाम के एक आरोपी और दुसरे शख्स को भी गिरफ्तार किया गया था।

रिपोर्ट्स से सामने आया कि दोनों आरोपियों को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को ट्रांसफर किया गया है और उनमे से 30 वर्षीय प्रीतपाल सिंह किसान है और वह पहले स्थानीय फैक्ट्री में ही एक स्टोर कीपर का काम करता था और पुलिस द्वारा बताया गया कि वह पिछले एक साल से फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया के जरिए ही गुरपतवंत सिंह पन्नू से ही जुड़ा था और सिग्नल ऐप के जरिए ये आपस में बात करते थे।

हालाँकि, आरोपी को पता था कि वह पकड़ा जाएगा, इसलिए उन्होंने दीवारों पर लिखने से 3-4 दिन पहले ही दिल्ली आए और अपना फोन को सीधा बंद कर लिया। साथ ही पन्नू द्वारा बताया गया था कि वह इन लोगों को 7000 डॉलर देगा, जिसमें से उनको 3500 डॉलर इन्हें पहले दे चुका था। साथ ही ये लोग 25 अगस्त की देर रात पंजाब मेल से सुबह दिल्ली पहुंचे और 26 अगस्त देर शाम को इन्होंने ये ग्राफिक्स पेंट करे, फिर 27 अगस्त को फिर से वापस पंजाब चले गए। जिसके बाद स्पेशल सेल की सभी टीमों द्वारा काम किया गया जहां CCTV खंगाले और 5 दिन के अंदर ही इस केस को सुलझा लिया और अब कोर्ट में पेश कर दोनों की रिमांड ली जाएगी।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!