प्रॉपर्टी डीलर ने पहले की 14 साल की किशोरी के साथ हैवानियत, फिर बेगम बनाकर फिर ठुकराया
आरोपी द्वारा किशोरी से निकाह कर लिया और इसके बाद 21 जनवरी को आरोपी द्वारा उससे पीछा छुड़ाने के लिए तीन तलाक भी सीधा दे दिया।

हाल ही में एक खबर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके से सामने आयी है जहां एक प्रॉपर्टी डीलर युवक द्वारा 14 साल की किशोरी के साथ हैवानियत की जिसमे किशोरी को डरा-धमकाकर आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और पीड़िता बाद में गर्भवती हुई तो आरोपी द्वारा उसे गोली खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया।
बता दें कि पीड़िता के परिजनों के हस्तक्षेप पर ही आरोपी द्वारा किशोरी से निकाह कर लिया और इसके बाद 21 जनवरी को आरोपी द्वारा उससे पीछा छुड़ाने के लिए तीन तलाक भी सीधा दे दिया। पुलिस द्वारा भी मामले को गंभीरता से न लेकर उल्टा किशोरी के परिवार को धमकाकर वापस भेज दिया था। बाद में महिला हेल्प लाइन के हस्तक्षेप के बाद पुलिस द्वारा शनिवार को पीड़िता का बयान लेकर दुष्कर्म, पॉक्सो, जबरन गर्भपात कराने और आगे जान से मारने की भी धमकी देकर आरोपी शावेज आलम को हिरासत में अब ले लिया गया है।
बता जा रहा है कि पीड़िता पिछले करीब दो साल से मुस्तफाबाद इलाके में ही रहती है और इसके परिवार में मां के अलावा भाई और बहन भी है। ऐसे में वर्ष 2021 में इसके पिता की मौत हो गई थी जिसमे मां की दिमागी हालत भी ठीक नहीं है और उनका इहबास अस्पताल में इलाज चल रहा है। ऐसे में पीड़िता द्वारा आगे बताया गया कि पिछले साल ही पड़ोसी प्रॉपर्टी डीलर द्वारा उसके परिवार को एक किराए का घर दिलवाया था और फिर इसके बाद आरोपी शावेज आलम का भी उनके घर आना-जाना लग रहा था। वही आरोप है कि 14 अगस्त 2023 को किशोरी घर पर ही उनके साथ अकेली थी और इस बीच आरोपी घर पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी द्वारा किसी को कुछ भी बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की भी उसको धमकी दी थी।
वही इसके बाद यह सिलसिला चलता रहा जहां नवंबर 2023 में ही किशोरी को पता चला कि वह गर्भवती है, उसने शावेज को फिर ये सारी बात बताई तो उसका गर्भपात करवा दिया। इसके बाद पीड़िता द्वारा अपने परिजनों को शावेज की इस पूरी हरकत के बारे में बताया तो परिवार ने दबाव डालना शुरू किया और आरोपी द्वारा पीड़िता से निकाह कर लिया। जिसके बाद सब ऐसे ही चलता रहा और 21 जनवरी 2024 को आरोपी द्वारा पीड़िता को तीन तलाक देकर उससे पीछा छुड़ा लिया गया।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










