दिल्ली में एयरफोर्स का एग्जाम दिलवाने आये शख्स से लूटपाट

दिल्ली : द्वारका इलाके में भतीजे को एयरफोर्स का एग्जाम दिलाने राजस्थान से दिल्ली आए एक शख्स को 3 बदमाशों ने लूटा

देश की राजधानी दिल्ली में लूटपाट का एक और नया मामला सामने आया। भतीजे को एयरफोर्स का एग्जाम दिलाने राजस्थान से दिल्ली आए एक शख्स को तीन बदमाशों ने लूट लिया। बताया जा रहा है वारदात के समय व्यक्ति इस्कॉन मंदिर द्वारका के सामने वाले पार्क में बैठकर इंतज़ार कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक, द्वारका नॉर्थ थाने की पुलिस टीम ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   दोनों ही चाकू  की नोक पर मोबाइल, कैश आदि की लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने  उनके पास से लूटे गए 2 मोबाइल, चाकू, डाइगर आदि बरामद किए है। 

Tax Partner

डीसीपी सन्तोष मीणा ने बताया कि वारदात की सूचना मिलने पर द्वारका नॉर्थ एसएचओ विजेंद्र सिंह, एसआई पीआर हुड्डा पुलिस टीम ने राहुल उर्फ हड्डी और अनिल को गिरफ्तार किया है। जबकि इनका तीसरा साथी अभी भी फरार है। आगे की कार्येवाही जारी है।      

ये भी पढ़े:- सिंघु बॉर्डर पर तैनात कॉन्सटेबल के साथ हुई लूटपाट, आरोपी हुए फरार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!