दिल्ली में 6 साल की बच्ची के साथ फिर दरिंदगी, मासूम की हालत नाज़ुक, सीसीटीवी में कैद आरोपी

दिल्ली में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना हुई है। दिल्ली के रंजीत नगर इलाके से 6 साल की मासूम के साथ रपे का मामला सामने आया है।

दिल्ली में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना हुई है। दिल्ली के रंजीत नगर (Ranjeet Nagar) इलाके से 6 साल की मासूम के साथ रेप का मामला सामने आया है।

आपको बता दें कि यह घटना शुक्रवार सुबह की है जब बच्ची खून से लथ-पथ घर पर पहुंची तो उसके घर वाले उसकी ऐसी हालत को देख काफी डर गए और उसे तुरंत हॉस्पिटल ले गए।

रेप की पुष्टि होते ही तुरंत पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना दी गयी। पुलिस ने फ़िलहाल मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक बच्ची अभी हॉस्पिटल में भर्ती है और उसकी हालत काफी नाजुक है। लेकिन सबसे चौकाने वाली बात तो यह है कि ये इलाका काफी भीड़- भाड़ वाला है और ऐसे इलाके में सुबह के वक़्त कोई इस तरह का अपराध करके फरार हो जाता है और किसी को पता भी ना चले।

फ़िलहाल पुलिस को एक CCTV की वीडियों बरामद हुई है। जिसमे एक आदमी बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर जाता हुआ दिख रहा है।

बता दें की पीड़ित के पीता ठेला चलाते है। घटना के बाद से ही इलाके के लोगों में काफी रोष है। क्योंकि पुलिस अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं जुटा पाई है। गुस्साए लोगों ने रंजीतनगर थाने के बाहर जमके नारेबाज़ी भी की है।

Tax Partner

ये भी पढ़े: Delhi Crime: सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में लड़की को चाक़ू से गोद डाला

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!