गर्भवती पत्नी को हॉस्पिटल ले गए व्यक्ति पर लगा दुष्कर्म केस, जानिए पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, 17 वर्ष की किशोरी अपने पति के साथ दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में रहती है। सोमवार के दिन वह बाबू जगजीवन राम हॉस्पिटल में...

राजधानी दिल्ली के महेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग लड़की गर्भावस्था परीक्षण कराने के लिए हॉस्पिटल गई थी। लड़की की उम्र कम होने के कारण डॉक्टरों ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी।
पुलिस ने नाबालिग लड़की के पति के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 17 वर्ष की किशोरी अपने पति के साथ दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में रहती है। सोमवार के दिन वह बाबू जगजीवन राम हॉस्पिटल में गर्भावस्था परीक्षण करवाने के लिए आई थी। लड़की की कम उम्र को देखते हुए हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उससे पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा।
इसमें लड़की के नाबालिग होने का खुलासा होने पर हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पुलिस को इसकी शिकायत कर दी। पुलिस ने जब लड़की की काउंसलिंग करवाई तो पता चला कि स्कूल में पढ़ने के दौरान लड़की की युवक से दोस्ती हो गई थी। युवक ने एक दिन लड़के के गले में मंगलसूत्र डाल दिया। बाद में दोनों ने विवाह कर लिया था। रजामंदी से लड़की ने शारीरिक संबंध बनाए थे।
दिल्ली के घोंडा इलाके में एक मकान में लगी भीषड़ आग
राजधानी दिल्ली के घोंडा इलाके में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान में भीषड़ आग लग गई। आग लगते ही इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर मौके पर मौजूद हैं। आग कैसे और किस वक्त लगी इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। अभी इस बात का भी नहीं पता चल सका है कि इसमें कितना नुकसान हुआ है।
ये भी पढ़े: Gurugram: स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का पर्दाफाश