
राजधानी दिल्ली में दुष्कर्म के मामले दिन ब-दिन बढ़ते जा रहे है। आए दिन दरिंदे अपनी हवस के कारण मासूमों के साथ दुष्कर्म करते है। ऐसा ही कुछ दिल्ली के महेंद्रा पार्क इलाके में हुआ। महेंद्रा पार्क इलाके में घर के बाहर सो रही दिव्यांग किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने दुष्कर्म किया।
बता दें कि किशोरी बोल या चल नहीं सकती। शुक्रवार रात किशोरी अपने झुग्गी के बाहर सो रही थी। रात को पड़ोस में रहने वाले युवक ने झुग्गी के बाहर सो रही लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया।
अगले दिन यानी शनिवार सुबह किशोरी के परिजनों ने लड़की की हालत देख कर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जानकारी मिलते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान 16 वर्षीय किशोरी ने इशारा करके बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उस के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले युवक की तलाश जारी की। जिसके बाद महज कुछ घंटो में पुलिस ने अपराधी को धर दबोचा।
ये भी पढ़े: दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना: 13 वर्षीय बालक ने ली आठ वर्षीय मासूम की जान