दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में हुआ एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म, अपराधी फरार
दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस अपराध को करने वाला एक अस्पताल का ही कर्मचारी है

दिल्ली में अपराध बढ़ता दिखा रहा है जिसको रोकने के लिए प्रशासन कुछ भी कदम नहीं उठा रही है। साथ ही दिल्ली में लड़कियों के लिए इतना खतरा बन चूका है क्योकि आये दिन रेप कि खबरे सामने आती है जो कि बहुत खतरनाक है। ऐसे में एक और रेप कि घटना सामने आयी है जहां अस्पताल में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है। जानिए पूरी खबर
बता दें कि दिल्ली सरकार के राजीव गांधी अस्पताल में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस अपराध को करने वाला एक अस्पताल का ही कर्मचारी है। जिसके चलते पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी व पीड़ित बहुत पहले से एक दूसरे को जानते हैं और पड़ोस में रहते हैं। ऐसे में उस आरोपी ने 16 वर्षीय पीड़ित किशोरी को अस्पताल में बुलाया और अस्पताल के कमरा नंबर 117 में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
इस पूरी घटना के बाद पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। शुक्रवार सुबह तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। दूसरी तरफ न्यू उस्मानपुर इलाके में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यहां पर पार्किंग में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया । न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर एक बस के ड्राइवर कंडक्टर को गिरफ्तार किया है।










