जेल की महिला स्टाफ को घर बुलाकर किया दुष्कर्म, 2 साल तक MMS बना कर लूटी आबरू

आरोप है कि इसके बाद ललित द्वारा बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी आगे बना लिया।

एक खबर गाजियाबाद के मसूरी थानाक्षेत्र से सामने आयी है जहां डासना जेल की बंदी रक्षक से सहकर्मी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी ब्लैकमेल भी करता रहा और और अब इसी के चलते पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि डासना जिला कारागार में तैनात पीड़ित महिला बंदीरक्षक का इस बारे में कहना है कि उसका और जेल में ही बंदीरक्षक ललित वाजपेयी का सरकारी आवास आसपास था। वही ललित द्वारा करीब दो साल पहले ही उसे अपने कमरे पर बुलाया था और कोल्डड्रिंक पीने को दी। जिसके बाद कोल्डड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई और आरोप है कि इसके बाद ललित द्वारा बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी आगे बना लिया। साथ ही महिला बंदीरक्षक का आरोप है कि अश्लील वीडियो के जरिये ललित उसे ब्लैकमेल भी आगे करने लगा और दो साल तक दुष्कर्म करता रहा।

रिपोर्ट्स से सामने आया कि पीड़ित महिला बंदीरक्षक की भी शादी वर्ष 2015 में सुनील कुमार नाम के एक व्यक्ति से हुई थी और शादी के एक साल बाद ही पति द्वारा उसे तलाक दे दिया गया। वही इसके बाद पीड़िता डासना जेल के ही एक सरकारी आवास में रह रही थी जहां पीड़िता का आरोप है कि ललित वायपेयी द्वारा उसका अश्लील वीडियो उसके पूर्व पति को भेज दिया। साथ ही इसके बाद पूर्व पति भी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा।

हालाँकि, ललित वाजपेयी अपनी सहकर्मी के पीछे काफी समय से पड़ा हुआ था जहां मामला जेल के अधिकारियों तक पहुंचा तो आरोपी का आवास पीड़िता के ही सेक्टर से दूसरे सेक्टर में कर दिया गया। आगे आरोप है कि ललित इस पर भी नहीं माना तो जेल अधीक्षक आलोक सिंह का कहना है कि कारागार मुख्यालय को बंदीरक्षक ललित वाजपेयी की ही रिपोर्ट भेजी गई थी, इसके बाद उसका तबादला फतेहगढ़ सेंट्रल के ही एक जेल हो गया।

Khai-Lagai-Calculator

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!