शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ करता रहा दुष्कर्म, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

राजधानी दिल्ली के अमन विहार इलाके में एक युवक नाबालिग लड़की का रेप करता रहा, जिसके चलते वह प्रेग्नेंट हो गई।

राजधानी दिल्ली के अमन विहार इलाके में एक युवक नाबालिग लड़की का रेप करता रहा, जिसके चलते वह प्रेग्नेंट हो गई। इन सब के दौरान पीड़िता ने जब युवक पर शादी करने के लिए ज़ोर डाला तो उसने जबरन गर्भपात की दवा पीड़िता को खिला दी। जिस की वजह से उसकी तबियत खराब हो गई। नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला दर्ज होने के फ़ौरन बाद आरोपी युवक फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है। आपको बता दें कि 16 वर्षीय पीड़िता अपने परिजनों के साथ दिल्ली के अमन विहार इलाके में रहती थी। लड़की ने पुलिस को बताया की लगभग 9 महीने पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती उसी के इलाके में रहने वाले एक साहिल नाम के युवक से हुई थी।

सूत्रों के मुताबिक, साहिल लड़की को शादी के झूठे सपने दिखाकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा, इस दौरान 20 अगस्त के करीब पीड़िता को पता चला कि वह प्रेग्नेंट है, जिस बात पर उसने साहिल को शादी करने के लिए कहा लेकिन साहिल ने ऐसा ना कर पीड़िता को गर्भपात की दवा खिला दी।

Aadhya technology

खबर के मुताबिक, पीड़ित लड़की की दवा खाने के बाद तबियत बिगड़ गई, जिसके चलते परिजनों ने उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया, जहां उन्हें (घरवालों को) किशोरी की प्रेग्नेंट होने की सूचना डॉक्टर द्वारा मिली, इसके बाद पीड़िता ने स्वजन को मामले की पूरी जानकारी दी। जिसके चलते पुलिस को मामले के बारे में सूचित किया गया।  

ये भी पढ़े: Sidharth Shukla का हार्ट अटैक से निधन, बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री ने दी श्रद्धांजलि

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!