रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो हुआ Viral! ‘यह बहुत डरावना है’- रश्मिका मंदाना

बता दें कि किसी रियल वीडियो में दूसरे के चेहरे को फिट कर देने को डीपफेक नाम दिया गया है और इसे आप लोग यकीन मान लें।

हाल ही में सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इसे लेकर अमिताभ बच्चन ने चिंता जाहिर की है। दरअसल, हुआ ये है कि इंटरनेट पर रश्मिका मंदाना का वायरल वीडियो फर्जी है और यह एक डीपफेक वीडियो है। अब सवाल उठता है कि आखिर डीपफेक क्या है?

बता दें कि किसी रियल वीडियो में दूसरे के चेहरे को फिट कर देने को डीपफेक नाम दिया गया है और इसे आप लोग यकीन मान लें। डीपफेक से ही वीडियो और फोटो को बनाया जाता है जिसमे मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लिया जाता है। साथ ही इसमें वीडियो और ऑडियो को टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर की मदद बनाया जाता है और इसी डीपफेक से रश्मिका मंदाना का वीडियो बनाया गया।

ऐसे में अब रश्मिका के डीपफेस वीडियो पर अमिताभ बच्चन द्वारा भी चिंता जाहिर की गयी है। साथ ही अभिषेक नाम के एक एक्स यूजर द्वारा रश्मिका मंधाना के डीपफेक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि डीपफेक को रोकने के लिए लेकर भारत में तत्काल कानून भी दिशा-निर्देश बनाने की जरुरत है। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे जारा पटेल के डीपफेक वीडियो को ही एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का बताकर वायरल किया जा रहा है और इस पोस्ट को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन द्वारा लिखा कि बिल्कुल, यह एक मजूबत कानूनी केस है और अमिताभ बच्चन के पोस्ट के बाद मामले में सरकार को सफाई देना पड़ी है।

रश्मिका बोलीं, ‘यह बहुत डरावना है’

हालाँकि, रश्मिका द्वारा एक पोस्ट शेयर कर अपने दिल की बात रखी है और उन्होंने लिखा है कि ‘मैं इस डीपफेक वीडियो को लेकर बहुत आहत हूं, जो इंटरनेट पर अब हर जगह फैला हुआ है और यह सच में बहुत डरावना है। ये ना सिर्फ मेरे लिए बल्कि हम सभी के लिए क्योंकि जहां तकनीक का किस तरह से गलत उपयोग हो रहा है।

वही एक महिला और एक एक्टर होने के नाते मैं ही अपने परिवार, दोस्तों और अपनों की शुक्रगुजार हूं, जो अभी मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं। लेकिन अगर यह मेरे साथ तब होता जब मैं किसी स्कूल या कॉलेज में होती तो मैं कल्पना भी इस बारे में नहीं कर सकती की मैं इस से कैसे डील करती। हमें तुरंत प्रभाव से इसे लेकर प्रतिक्रिया देनी होगी ताकि ऐसे करके और लोग इस तरह के आइडेंटिटी थेफ्ट से परेशान ना हों।’ रश्मिका की यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और मृणाल ठाकुर द्वारा भी रश्मिका को इस मामले में सपोर्ट किया है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!