खुलेआम लघुशंका करने से मना किया तो, चाक़ू मारकर की हत्या

राजधानी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में एक शादी समारोह में खुलेआम लघुशंका करने से रोकने पर एक युवक की चाक़ू मारकर हत्या कर दी गई

राजधानी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में एक शादी समारोह में खुलेआम लघुशंका करने से रोकने पर एक युवक की चाक़ू मारकर हत्या कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय हेमंत कुमार के रूप में हुई है। दरअसल मामला कुछ यूं था कि 17 नवंबर को एक शादी में आरोपी खुलेआम भीड़ में लघुशंका कर रहा था। हालांकि हेमंत और उसके दोस्त निखिल ने आरोपी की इस हरकत का विरोध किया था।

वहीं इसी बात पर आरोपी ध्रुव और उसके अन्य साथियों से इन दोनों का झगड़ा हो गया। ग़ौरतलब है कि बुधवार सुबह 24 नवंबर को उसका बदला लेने के लिहाज़ से आरोपी ने हेमंत पर चाक़ू से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

ख़बर के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने बुधवार शाम, 20 वर्षीय आरोपी ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है। बहरहाल पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में लगी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

Tax Partner

ये भी पढ़े: सोमवार से दिल्ली में खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, पॉल्युशन के चलते लगाया गया था प्रतिबंध

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!