देवर संग रिश्तेदारों पर लगा अपनी भाभी से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप

राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में महिला का अशलील वीडियो बनाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है

राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में महिला का अशलील वीडियो बनाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

महिला का आरोप है कि उसके देवर व रिश्तेदारों ने मिलकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि रोहिणी थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शादी 2 साल पहले रोहिणी में हुई थी। शादी के कुछ टाइम बाद से ही उसका देवर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा था। इसके बाद जब एक दिन घर में कोई भी मौजूद नहीं था तो उसने अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इसके बाद पीड़िता का पति और सास जब घर लौटे तो उसने इस घटना के बारे में बताया, लेकिन परिवार की इज़्ज़त के खातिर उसे चुप करा दिया गया।

इससे आरोपी देवर के हौसले और बुलंद हो गए। ग़ौरतलब है कि कुछ दिन बाद वह अपने फूफा और मौसेरे भाई के साथ बैठकर घर पर शराब पी रहा था। जिसके बाद उसने शराब के नशे में अपनी भाभी के साथ एक और बार बलात्कार किया और उसका वीडियो भी बनाया।

जानकारी के मुताबिक, वीडियो बनाने के बाद आरोपी के फूफा और मौसेरे भाई ने पीड़िता का सामूहिक बलात्कार किया।

खबर के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डालने और उसके मायके भेजने की धमकी दी। हालांकि इसके बाद भी देवर ने 2 बार अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म किया।
लेकिन पीड़िता का पति और सास अपनी चुप्पी तोड़ने का नाम नहीं ले रहे थे।

इन सब से परेशान हो कर पीड़ित महिला ने आत्महत्या करने की ठानी, लेकिन इससे पहले उसने अपने भाई को कॉल कर उसकी जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, वह अपनी बहन को समझाकर घर ले आया और रोहिणी साउथ थाने में मामले की शिकायत दर्ज करा दी।

बहरहाल, त्रिनगर की रहने वाली पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपित लगातार उसे केस वापस लेने के लिए धमकी दे रहे हैं।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: डाबड़ी इलाके में नाले के पास मिला 22 वर्षीय लड़की का शव, बॉडी पर थे जलने के निशान

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!