Rohini Court: जज और वकीलों के बीच हुई बहस, मचा बवाल

दिल्ली के Rohini Court से न्यायपालिका की गरिमा पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। कोर्ट रूम नंबर 212 में अतिरिक्त जिला जज...

दिल्ली।

दिल्ली के Rohini Court से न्यायपालिका की गरिमा पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। कोर्ट रूम नंबर 212 में अतिरिक्त जिला जज (ADJ) और बार एसोसिएशन अध्यक्ष के बीच सुनवाई के दौरान तीखी बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि courtroom में loud argument, alleged abusive language और बदसलूकी जैसी स्थिति बन गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, विवाद किसी कानूनी मुद्दे पर hearing के दौरान शुरू हुआ। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कोर्ट रूम में कई वकील मौजूद हैं और माहौल काफी tense नजर आ रहा है। इसी दौरान जज और एक वकील के बीच तेज आवाज में बहस शुरू हो जाती है। दोनों एक-दूसरे पर जोर-जोर से बोलते दिखाई देते हैं। आरोप है कि बहस के दौरान वकील ने जज पर गंभीर टिप्पणी करते हुए उन्हें “नशे में कोर्ट आने” तक का आरोप लगा दिया।

वीडियो में जज कहते सुनाई देते हैं, “क्या बात है?” जिस पर वकील गुस्से में जवाब देते हैं, “ये सही तरीका नहीं है।” इसके बाद जज कहते हैं, “मैं नहीं करूंगा तो नहीं करूंगा, complaint dismiss हो जाए।” बहस यहीं नहीं रुकी। वकील ने कहा, “आप कोर्ट में शराब पीकर बैठते हो और धमकियां देते हो।” इस पर जज ने जवाब दिया, “इल्जाम मत लगाओ।” वकील ने आगे कहा कि वह पूरे मामले की शिकायत हाई कोर्ट तक पहुंचाएंगे।

स्थिति इतनी बिगड़ गई कि court staff और अन्य वकीलों को बीच-बचाव करना पड़ा। कोर्ट रूम में मौजूद लोग चुपचाप पूरा घटनाक्रम देखते रहे। वायरल वीडियो के caption में भी बार और bench के रिश्ते को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। उसमें लिखा गया कि न्यायपालिका की गरिमा तभी बनी रह सकती है जब जज और वकीलों के बीच mutual respect और संवेदनशीलता बनी रहे।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग reactions सामने आ रहे हैं। किसी ने लिखा, “अब इनका फैसला कौन करेगा?” वहीं एक यूजर ने कहा, “अगर कोर्ट ही विवाद का केंद्र बन जाए तो आम आदमी न्याय के लिए कहां जाएगा?” कई लोगों ने वकीलों के समर्थन में comments किए, जबकि कुछ यूजर्स ने न्यायपालिका की छवि को लेकर चिंता जताई।

इस विवाद के बाद दिल्ली की सभी जिला न्यायालय बार एसोसिएशनों की Coordination Committee ने emergency meeting बुलाई। समिति ने बयान जारी कर जज के व्यवहार पर कड़ा विरोध दर्ज किया और मामले में immediate action की मांग की। समिति का कहना है कि कोर्ट में वकीलों के साथ अनुचित व्यवहार न्याय व्यवस्था की credibility को प्रभावित करता है और ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच जरूरी है।

यह भी पढ़े : Rape Case: जनकपुरी स्कूल में बच्ची से दुष्कर्म, महिला टीचर गिरफ्तार

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!