पानी न देने पर गला घोंटकर की रूम पार्टनर की हत्या, फिर पंखे से लटकाया शव

वारदात के समय तीनों शराब के नशे में थे और उन लोगों ने मृतक से पीने का पानी देने के लिए कहा। जिसके बाद पानी नहीं देने पर उनका झगड़ा हो गया

दिल्ली के निहाल विहार से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है जहां पीने का पानी नहीं देने पर रूम पार्टनर द्वारा एक नाबालिग के साथ मिलकर युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी। वही आरोपियों द्वारा इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव के गले में रस्सी बांधकर उसे छत से लटका दिया। साथ ही मृतक की पहचान यूपी हरदोई निवासी रचित के रूप में हुई और गले पर घोंटने का निशान मिलने पर पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। सात ही पुलिस ने घटना के बाद से फरार रचित के रूम पार्टनर यूपी के हरदोई निवासी अभय कांत मिश्रा और उसके ही नाबालिग परिचित को पकड़ लिया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि 11 जनवरी को लक्ष्मी पार्क इलाके में एक युवक द्वारा खुदकुशी करने की जानकारी मिली थीऔर तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक का भी शव पंखे की रॉड से लटका हुआ है और छानबीन के दौरान ही छत की लंबाई ज्यादा होने और आसपास कोई टूल वगैरह नहीं होने की वजह से ही पुलिस को सीधा उन पर शक हुआ।

वही पुलिस द्वारा शव को नीचे उतार कर उसकी जांच की और इस दौरान पुलिस को उसकी गर्दन पर निशान मिला। जिसके बाद पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मौके पर छानबीन के दौरान मकान मालिक ने बताया कि रचित और उसके दो रूम पार्टनर इलाके में स्थित एक ट्रांसफार्मर बनाने वाली कंपनी में ही काम करते थे। पुलिस द्वारा आगे पाया कि घटना के बाद से दोनों रूम पार्टनर गायब हैं।

हालाँकि, पुलिस द्वारा उसके साथ रहने वाले अभयकांत के मोबाइल पर संपर्क किया है लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद था। पुलिस द्वारा आगे मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। जिसमें पता चला कि वह हरदोई में ही मौजूद है और पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर नाबालिग और आरोपी अभयकांत को पकड़ लिया। आगे पूछताछ में आरोपियों ने खुद बताया कि वारदात के समय तीनों शराब के नशे में थे और उन लोगों ने मृतक से पीने का पानी देने के लिए कहा। जिसके बाद पानी नहीं देने पर उनका झगड़ा हो गया और इस दौरान उन लोगों ने रस्सी से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!