धनवान बनने के लिए नाबालिग का सिर काट कर दी बलि, तीन गिरफ्तार

गुजरात के वलसाड जिले के वापी इलाके में एक नहर के पास सिर कटा बच्चे का शव मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी थी।

केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली में मानव बलि का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग लड़के सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को कहा कि धनवान बनने के लिए आरोपियों ने पहले नौ वर्ष के लड़के का अपहरण किया और फिर नाबालिग का सिर काट कर उसकी बलि दे दी। आरोपियों ने बाद में बच्चे के शरीर के काफी टुकड़े कर दिए। पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस क्रूर अपराध की गहनता से जांच कर रहे है।

बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह गुजरात के वलसाड जिले के वापी इलाके में एक नहर के पास सिर कटा बच्चे का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच में जुटी में जुटी थी। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और फिर बाद में एक किशोर लड़के को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि नौ साल का लड़का 29 दिसंबर के दिन लापता हो गया था, जिसके बाद 30 दिसंबर वाले दिन सिलवासा पुलिस थाने में बच्चे के अपहरण का केस दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद बच्चे का पता लगाने के लिए कई टीमों को लगाया गया था और साथ ही दादरा और नगर हवेली जिले के मुख्यालय सिलवासा से करीब 30 किमी दूर स्थित वापी में लड़के के विवरण से मेल खाता एक बिना सिर का बच्चे का शव मिला था। मृतक का शव वापी में एक नहर में पाया गया था, लड़के का शरीर के कुछ हिस्से सयाली गांव से मिले थे, जहां पर मानव बलि दी गई थी। पुलिस ने कहा कि बच्चे के शरीर के सभी अंगों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस सबसे पहले एक नाबालिग तक पहुंची और फिर नाबालिग ने बताया कि 29 दिसंबर, वर्ष 2022 को सायली गांव से उसने ही लड़के का अपहरण किया था और फिर अपने दो साथियों की मदद से मानव बलि के रूप में बच्चे की हत्या कर दी थी। नाबालिग से खुलासा करने के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया।

Accherishtey

ये भी पढ़े: रिश्वत लेने के आरोप में दो पूर्व आयकर अधिकारियों को 3 साल की जेल

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!