नाबालिग लड़की का अपहरण कर सलमान ने बनाया शादी का दबाव, दी जान से मारने की धमकी
पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी सलमान का एक लड़की से डेढ़ से दो वर्ष में मन भर जाता है तो फिर वह किसी दूसरी लड़की को अपने जाल में फंसाकर...

गोविंदपुरम क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्ष की लड़की का उसके ही पड़ोस में ही रहने वाले सलमान नामक युवक ने 14 दिसंबर, वर्ष 2022 को अगवा कर लिया। मामले में लड़की के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस जांच में पता चला की मामला अपहरण का है। कविनगर पुलिस ने अगवा में मदद करने वाले सलमान के मित्र मुहित को 31 दिसंबर को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया। सलमान नाबालिग लड़की को एक महीने तक अपने साथ लेकर अलग-अलग जगह पर घूमता रहा
और आरोपी सलमान ने लड़की के परिवार को मारने की धमकी देकर लड़की से विवाह करने का दबाव बना रहा था। पीछा कर स्थानीय पुलिस ने आरोपी सलमान को भी मंगलवार के दिन गिरफ्तार कर लिया है। लड़की को बरामद करने के बाद सलमान ने पुलिस को बताया कि 14 दिसंबर, वर्ष 2022 को जब वह दूध लेने गई तो रास्ते में सलमान एक गाड़ी लेकर आया और फिर घर छोड़ने का झांसा देकर उसको गाड़ी में बैठने के लिए कहने लगा, लड़की के मना करने के बाद भी उसने जबरन लड़की को कार में बैठा लिया और फिर उसके परिवार को मारने की धमकी देकर अपने साथ ले गया। फिर कुछ दूर ले जाने के बाद आरोपी के दो साथी उसे बाइक पर ले गए।
बाद में आरोपी सलमान लड़की को अलग-अलग जगह ले जाता रहा। मामले में डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल के अनुसार लड़की के भाई ने मामले में थाने में केस दर्ज कराया था। लड़की की बरामदगी करने के लिए टीमों को लगाया गया था। ट्रेस कर आरोपी सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। लड़की की मेडिकल जांच करवाई जा रही है।
डीसीपी नगर के अनुसार आरोपी सलमान कंपनियों में नौकरी लगवाने की कंसलटेंसी फर्म चलाता है और इसी के जरिये वह काफी महिलाओं और लड़कियों के संपर्क में आता है और फिर उन्हें अपने झांसे में लेता है। पुलिस पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी सलमान का एक लड़की से डेढ़ से दो वर्ष में मन भर जाता है तो फिर वह किसी दूसरी लड़की को अपने जाल में फंसाकर उससे विवाह करता है। सलमान पांच वर्ष में दो विवाह कर चुका है।
ये भी पढ़े: शाहबाद डेयरी में 14 साल के बच्चे की हत्या कर फेंका नाले में, आरोपी गिरफ्तार