शराब पीने से रोकने पर पत्नी की गर्दन पर मारी कैंची, महिला की मौत

डॉक्टर को बुलाकर लाने की बात कहकर आरोपी भागने की कोशिश भी कर रहा था, लेकिन बच्चों द्वारा अपने पिता को वहीं पकड़ लिया

गाजियाबाद के लोनी से एक खबर सामने आयी है जहां प्रेम नगर कॉलोनी में ही गुरुवार रात करीब 9 बजे शराब पीने का विरोध करने पर शाहिद द्वारा बच्चों की मौजूदगी के दौरान ही अपनी पत्नी नूर बानो (49) की गर्दन में सीधा कैंची मार दी। वही अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की अब मौत हो गई है। डॉक्टर को बुलाकर लाने की बात कहकर आरोपी भागने की कोशिश भी कर रहा था, लेकिन बच्चों द्वारा अपने पिता को वहीं पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी और घटना के दौरान आरोपी नशे की हालत में था। पुलिस ने शाहिद कोा अब पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है।

बता दें कि प्रेम नगर कॉलोनी में ही शाहिद परिवार के साथ दो मंजिला मकान में ही रहता है और वह सिलाई मशीन का ही मिस्त्री है और उसके परिवार में पत्नी नूर बानो, दो बेटे और चार बेटियां हैं। साथ ही काफी समय से शाहिद नशे का आदी है और परिवार का गुजारा चलाने के लिए नूर बानो द्वारा घर के पास सब्जी की दुकान लगाई थी। वहीं बच्चे सिलाई का भी काम करते हैं और शराब पीने को लेकर अक्सर नूर बानो और शाहिद में झगड़ा होता था। नूर बानो के भी छोटे बेटे असलान द्वारा बताया गया कि गुरुवार रात उनके पिता शाहिद फिर से शराब पीकर घर में आए थे।

हालाँकि, शराब पीने का विरोध करने पर ही शाहिद द्वारा वहां रखी कैंची से सीधा नूर बानो को गर्दन पर वार कर नीचे सीढ़ियों पर उसे फेंक दिया। जिसके बाद बच्चों द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और फिर आरोपी शाहिद को पकड़ लिया गया। कार्यवाहक एसीपी सिद्धार्थ कुमार द्वारा आगे बताया गया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और अब घटना को अंजाम देने के पीछे क्या कारण है उसकी पूछताछ की जा रही है। आरोपी का नशा उतरने के बाद इसकी पूरी जानकारी होगी।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!