तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर, फ्लाईओवर से नीचे गिरा, मौत

टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि वह स्कूटी ही समेत हवा में उछलते हुए सीधा फ्लाईओवर से नीचे से गुजर रही सर्विस रोड पर सीधा गिर गए।

हाल ही में एक दर्दनाक खबर दक्षिण पूर्व जिले के बदरपुर थाना इलाके से सामने आयी है जहां पर बदरपुर फ्लाईओवर पर ही तेज रफ्तार कार द्वारा स्कूटी सवार को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी और इसके बाद स्कूटी सवार प्रताप सिंह स्कूटी समेत ही फ्लाईओवर से नीचे गिर गए। वही उनकी मौके पर ही मौत हो गई और बदरपुर थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक वीरेंद्र राणा को अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि दक्षिण पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव द्वारा इस बारे में बताया गया कि एक राहगीर द्वारा पुलिस को फोन कर सूचना दी थी कि NTPC गेट नंबर एक के सामने ही एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना का बुरी तरह शिकार हो गया है और उसे अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया है। साथ ही सूचना के बाद बदरपुर थाना प्रभारी अशोक सिंह टीम के ही साथ मौके पर पहुंचे।

साथ ही प्रारंभिक पूछताछ में आगे पता लगा कि मृतक प्रताप सिंह पुत्र अमरीक सिंह शुक्रवार शाम को ही फरीदाबाद से सरिता विहार की ओर से जा रहे थे और जब वह तुकलाबाद मेट्रो स्टेशन के पास बदरपुर फ्लाईओवर पर ही पहुंचे तो पीछे से एकदम तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट कार द्वारा उनकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी।

हालाँकि, टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि वह स्कूटी ही समेत हवा में उछलते हुए सीधा फ्लाईओवर से नीचे से गुजर रही सर्विस रोड पर सीधा गिर गए। पुलिस उपायुक्त द्वारा आगे बताया गया कि बदरपुर पुलिस टीम द्वारा स्विफ्ट कार चालक वीरेंद्र राणा को भी अब गिरफ्तार कर लिया गया है और वह नोएडा स्थित यामाहा शोरूम में सहायक के पद पर कार्यरत है।

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!