‘फर्जी’ देखकर करने लगा नकली नोट की छपाई और सप्लाई, दो गिरफ्तार
ताजीम के पास कपड़ा रंगाई का लंबा अनुभव था। वह 1998 से यह काम शामली, पानीपत और मोहाली आदि जगहों पर करता था।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को यूपी के कैराना में नकली नोट छापे जाने की सुचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने 5.50 लाख के नकली नोट के साथ दो शख्स को गिरफ्तार किया हैं। ये दोनों नकली नोट मुख्य रूप से यूपी, पंजाब और दिल्ली में सप्लाई कर रहे थे।
दरअसल पकड़े गए दोनों अपराधी ताजीम और इरशाद ने कुछ महीने पहले वेब सीरीज ‘फर्जी’ देखी थी। ‘फर्जी’ देखने के बाद उसके दिमाग में नकली नोट छापने का आईडिया आया। इसके लिए उसने यूट्यूब की भी मदद ली। इसके बाद कैराना का रहने वाला इरशाद नोटों की छपाई करता और उसका पडोसी ताजीम नोटों की सप्लाई करता था।
स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल के अनुसार, पहले इंस्पेक्टर नागेंद्र सिंह को नकली नोट छापे जाने और सप्लाई की सूचना मिली थी। फिर 21 जून को यह सुचना मिली कि सप्प्लायर अलीपुर आएगा। एसीपी वेदप्रकाश की देखरेख में इंस्पेक्टर नागेंद्र सिंह व अनुज नौटियाल की टीम ने उस स्थान पर समय से घेराबंदी कर ताजीम को गिरफ्तार कर लिया। उस समय उसके पास 2 लाख 50 हजार रुपये के नकली नोट मौजूद थे।
पूछताछ के दौरान ताजीम ने इरशाद का नाम बताया। इरशाद की कैराना में छोटी सी सुनार की दुकान हैं। ताजीम से इशारे पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दुकान से भी 3 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किये गए। वे दोनों अबतक 20 लाख के नकली नोट छाप चुके थे। इरशाद की दुकान से नोट छापने की सामग्री भी बरामद किया गया।
ताजीम के पास कपड़ा रंगाई का लंबा अनुभव था। वह 1998 से यह काम शामली, पानीपत और मोहाली आदि जगहों पर करता था। यह अनुभव उसे नोट की छपाई में काम आया। इसके बाद वे दोनों छह-सात महीने से नकली नोट छाप रहे थे।










