Seemapuri Case: बीच सड़क युवक कीचाक़ू से घोपकर हत्या, 3 गिरफ्तार

दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते 25 वर्षीय जीशान की बीच सड़क पर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

शाहदरा।

दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते 25 वर्षीय जीशान की बीच सड़क पर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि हमलावरों ने युवक पर knife और डंडे से ताबड़तोड़ हमला किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार तड़के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, वारदात दिलशाद कॉलोनी लालबत्ती के पास हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायल जीशान को जीटीबी अस्पताल ले जाया जा चुका था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद एक eyewitness ने पुलिस को बताया कि जीशान अपनी बुआ के साथ ताहिरपुर इलाके में रहता था। शनिवार रात वह अपने दोस्त के साथ दिलशाद कॉलोनी रोड की सर्विस लेन से गुजर रहा था।

इसी दौरान स्कूटी सवार तीन युवक वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि मोहम्मद अमान उर्फ शाहिद ने जीशान को पकड़ लिया, जबकि सोनू ने उसके सीने पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं लक्ष्मी नारायण ने डंडे से उसके सिर पर कई वार किए। हमला करने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा के मुताबिक, पुलिस ने CCTV फुटेज और चश्मदीद के बयान के आधार पर रविवार सुबह तीनों आरोपियों सोनू (20), लक्ष्मी नारायण (32) और मोहम्मद अमान उर्फ शाहिद (22) को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल knife और डंडा भी बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी दुश्मनी की बात कबूल की है। फिलहाल पुलिस murder case दर्ज कर हत्या की असली वजह और पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : Delhi Metro: DMRC का बड़ा कदम, सोमवार को 24 Extra Trips

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!