प्रेम और पैसो के चक्कर में सीनियर सर्वेयर की हत्या कर हत्या के बाद लाश जमीन में गाड़ी

पुलिस द्वारा उसकी निशानदेही पर RK Puram के सेक्टर-2 में स्थित एक फ्लैट के आंगन के ही पक्के फर्श की खुदाई कर मृतक के शव को बरामद कर लिया है

दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिसमे सरोजनी नगर स्थित सर्वे ऑफ इंडिया डिफेंस ऑफिसर कॉम्पलेक्स के ही सीनियर सर्वेयर महेश कुमार की हत्या कर शव को एक सरकारी फ्लैट के ही आंगन में जमीन में गाड़ दिया गया है। इतना ही नहीं इसके बाद आरोपी द्वारा आंगन में सीमेंट और कंक्रीट का पक्का फर्श बनवा दिया। वही सामने आया कि वारदात कंपनी के ही क्लर्क अनीस ने की थी और वह पुलिस को काफी दिनों तक गुमराह करता रहा।

बता दें कि पुलिस द्वारा उसकी निशानदेही पर RK Puram के सेक्टर-2 में स्थित एक फ्लैट नंबर-623 के आंगन के ही पक्के फर्श की खुदाई कर मृतक के शव को अब बरामद कर लिया गया है। ऐसे में आरोपी द्वारा ये भी स्वीकार किया गया कि उसने आफिस की युवती से प्रेम प्रसंग और पैसों के विवाद में ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस उससे पूछताछ में अब जुटी है। वही झज्जर, हरियाणा निवासी महेश कुमार (42) सर्वे ऑफ इंडिया डिफेंस ऑफिसर कॉम्पलेक्स में ही एक सीनियर सर्वेयर पेशे से थे।

रिपोर्ट्स से सामने आया कि वह झज्जर, हरियाणा में ही रहते थे और वहीं से वो रोज ऑफिस आते-जाते थे। ऐसे ही वह 28 अगस्त को भी अचानक गायब हो गए और इसकी आरके पुरम थाने में गुमशुदगी की भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जहां मामला दर्जकर RK Puram थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार त्यागी की ही देखरेख में इस बारे इंस्पेक्टर सुरेंदर व एसआई पवन की टीम ने जांच शुरू की।

इसके बाद जांच में महेश कुमार के आफिस में कार्यरत क्लर्क पर उन्हें सबसे पहले संदेह हुआ और फिर पूछताछ करने पर वह ही पुलिस को गुमराह करता रहा। इसके बाद थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार त्यागी द्वारा कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। उसकी निशानदेही पर ही सेक्टर-2 आरके पुरम स्थित मकान नंबर 623 के आंगन में खुदाई कराई गई।

इसमें देखा गया कि पहले 6 इंच के पक्के फर्श की खुदाई में सर्वेयर का शव बरामद हो गया और बताया जा रहा है कि ऑफिस में ही काम करने वाली एक युवती से दोनों की बहुत पहले दोस्ती थी और साथ ही आरोपी द्वारा महेश से नौ लाख रुपये भी लिए थे। जिसके बाद लड़की से दोस्ती कायम रखने और उधार लिया रुपया हड़पने की नीयत से ही उसने सर्वेयर को अपने ही मकान में बुलाकर पाने से सिर पर ताबड़तोड़ वार किये और उसकी हत्या कर दी। वही इस दौरान उसने महेश के सिर के कई बहार टुकड़े कर दिए थे और इसके बाद वह कार से महेश के शव को मकान नंबर 623 में ले गया जहां आंगन में शव को गाड़ दिया। उसके बाद इस पर छह इंची मोटा पक्का फर्श करा दिया।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!