एयरफोर्स कर्मी के घर में डबल मर्डर से मची सनसनी।

एयरफोर्स कर्मी के घर में डबल मर्डर से मची सनसनी, आरोपी डीवीआर लेकर हुए फरार जिससे की पुलिस को कोई सबूत ना मिल सके।

एयरफोर्स कर्मी के घर हुई दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस को फिलहाल कोई खास सुराग नहीं मिला है। मौके से मिली जानकारी के अनुसार हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी सीसीटीवी का डीवीआर अपने साथ ले गए हैं। जिससे की पुलिस को कोई सबूत ना मिल सके।

वहीं कॉलोनी में रहने वाले लोगों को भी काफी देर के बाद पता चला तो वह भी सन्न रह गए। आसपास के लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर किस वजह से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।
 
घर का सामान तो बिखरा पड़ा मिला है। बताया जा रहा है कि कुछ घर की तलाशी भी ली गई है, लेकिन यह सिर्फ लूटपाट के एंगल को घुमाने के लिए किया गया है या फिर वास्तव में लूटपाट की वजह से हत्या की गई है इसका खुलासा जांच में ही हो पाएगा।
 
Tax-Partner
 
पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार एयरफोर्स स्टेशन पालम के अकाउंट्स सेक्शन में तैनात कृष्ण स्वरूप सुधीर की बेटी की शादी हो चुकी है, वह विदेश में रहती है। यहां पर पति-पत्नी मां और बेटा रहते थे। बेटा गौरव पहले हैदराबाद के एक कंप्यूटर कंपनी में काम करता था। लेकिन पिछले एक साल से बेरोजगार था। बबीता हाउस वाइफ थी। जिस घर में वारदात हुई है, वह इनका अपना था। ऐसा लग रहा है की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी हत्या के मकसद से ही आए थे। हालांकि पुलिस और भी एंगल से जांच कर रही है।
एयरफोर्स कर्मी के घर डबल मर्डर से सन्न पड़ोसी, DVR ले गए आरोपी
 
Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!