Noida में समोसा बनाते समय LPG सिलेंडर फटने से सात लोग घायल
सिलेंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि वो काफी दूर तक सुनाई दी। वही हादसा होते ही मदद के लिए घायल लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

हाल ही में खबर सामने आ रही है जहां कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र के एक गांव सलारपुर में ही शनिवार दोपहर समोसा बनाते समय एकदम से LPG का छोटा सिलेंडर फट गया। वही इसकी चपेट में आकर सात लोग झुलस गए और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका अभी इलाज चल रहा है।
बता दें की गांव सलारपुर में भूप सिंह के ही मकान में रणधीर नामक व्यक्ति किराए पर रहते हैं और शनिवार दोपहर वह गैस चूल्हे पर समोसा बना रहे थे। फिर तभी LPG के छोटे सिलेंडर में आग लग गई और देखते ही देखते आग द्वारा विकराल रूप ले लिया और कुछ ही मिनटों में सिलेंडर पूरा फट गया।
हालाँकि, सिलेंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि वो काफी दूर तक सुनाई दी। वही ये हादसा होते ही मदद के लिए हाथ आगे बढ़े और घायल लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का अभी उपचार शुरू कर दिया गया है और चार की हालत गंभीर है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा भी हादसे की जांच शुरू कर दी गयी है।
दिल्ली में जन्मदिन पार्टी मनाने जा रहे युवक को चाकू से गोदा
जामा मस्जिद इलाके में दोस्त की जन्मदिन पार्टी मनाने जा रहे एक युवक की सीधा चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी है। ऐसे में चार की संख्या में आए हमलावरों का मृतक के एक दोस्त से एक दिन पहले किसी बात पर झगड़ा हुआ था और चारों आरोपी उसी दोस्त की पिटाई करने इस बार आए थे। वही मारपीट के दौरान मृत युवक बीच बचाव कर रहा था और घायल युवक को उसके दोस्तों द्वारा लोकनायक अस्पताल में ले गए। जहां ऑपरेशन के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस द्वारा अब मृतक के दोस्तों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










