थाने से 100 मीटर दूर कोठी में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से हुक्का, कपड़े और आपत्तिजनक सामग्री सहित मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार जानकारी मिली...

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कविनगर थाना इलाके करीब से 100 मीटर दूर एक कोठी में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में गिरोह की सरगना एक महिला, दो युवतियां और साथ ही मौके से दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से हुक्का, कपड़े और आपत्तिजनक सामग्री सहित मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार जानकारी मिली थी कि एक कोठी में सेक्स रैकेट चल रहा है तो उन्होंने मौके पर अपनी टीम के साथ जाकर वहां पर छापा मारा।
पुलिस के वहां पहुंचने पर वहां पर तीन महिलाएं व दो पुरुष मिले। गिरोह की सरगना राधिका नामक महिला है जो व्हाट्सएप के जरिए सेक्स रैकेट चला रही थी और इनके साथ ही प्रताप विहार व दिल्ली निवासी दो महिला और साथ ही दो ग्राहक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान राधिका ने बताया कि उसका पति राजधानी दिल्ली में कपड़े का कारोबार करता है।
पूछताछ के दौरान आरोपी राधिका ने बताया कि उसने एक प्रॉपर्टी डीलर के जरिये कोठी को कुल 20 हजार रुपये महीने पर अपने परिवार के साथ रहने की बात कहकर 20 हजार रुपये किराये पर ली थी और साथ ही कोठी के मालिक बाहर रहते हैं। कोठी बहुत वक्त से बंद है। इससे किसी भी शख्स को शक न हो इसलिए इस हालत में कोठी को महिला ने किराये पर लिया। पुलिस के अनुसार गिरोह के अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है। पूछताछ के दौरान सामने आया कि पकड़ी गई दो युवतियां बहुत वक्त से देह व्यापार कर रही हैं।
ये भी पढ़े: 35 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहने से इंजीनियर की बिगड़ी तबियत, फिर ऐसे बची जान










