मसाज के नाम पर सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

पकडे गए आरोपियों को थाने से ही जमानत मिल गयी है और उनको रिहा कर दिया गया। एसीपी मुख्यालय अभिलक्ष्य जोशी को जानकारी मिलने के बाद सेक्टर-30...

गुरुग्राम के सेक्टर-40 क्षेत्र में पुलिस ने रेड कर देह व्यापार में शामिल दो युवतियों और एक दलाल को दबोचा है। दलाल व्हाट्सएप के जरिएफोटो भेजकर ग्राहकों से रेट तय कर लेता था और फिर कैब बुक करवा कर ग्राहकों के पास लड़कियां भेजता था।

पुलिस ने गुरुग्राम सेक्टर-40 थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पकडे गए आरोपियों को थाने से ही जमानत मिल गयी है और उनको रिहा कर दिया गया। एसीपी मुख्यालय अभिलक्ष्य जोशी को जानकारी मिलने के बाद सेक्टर-30 के जलवायु विहार में छापेमारी की थी और फिर यहां से एक कैब में बैठी दो युवतियों को काबू किया। पुलिस ने दोनों युवतियों को पकड़ने के साथ ही मौके पर ही दलाल को भी पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी दलाल व्हाट्सएप के जरिए पूरे देह व्यापार को चला रहा था।

आरोपी व्हाट्सप के जरिए ही ग्राहकों से डील करता था और फिर कैब बुक करके वह लड़कियों को ग्राहकों के पास भेजता था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह लगभग एक सप्ताह से यह धंधा कर रहा है। इसके अलावा, जीरकपुर पुलिस ने शहर में चल रहे सेक्स रैकेट चला रहे आरोपियों पर कार्रवाई कर नौ होटलों में रेड करते हुए वहां मौजूद दो विदेशी महिलाओं सहित चार आरोपियों को पकड़ कर इनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस मामले में एसएचओ जीरकपुर दीपिंदर सिंह बराड़ के अनुसार डीएसपी सब डिवीजन जीरकपुर के डीएसपी के निर्देश पर कार्रवाई कर पटियाला रोड पर होटलों में रेड कर तीन केस दर्ज किए गए। हनी अनमोल नामक होटल में मैनेजर हनी के एक रूम में बंद होने का पता चला और फिर एक जोड़े के रूप में अवैध गतिविधियों में लिप्त होने की सुचना मिली। इसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था

Accherishtey

ये भी पढ़े: तिलक नगर में एक घर से मिला विदेशी महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!