मालवीय नगर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पांच लोगों को किया गिरफ्तार

मालवीय नगर इलाके से दिल्ली पुलिस ने Sex Racket चलने वाले गैंग को गिरफ्तार किया है। छानबीन के दौरान पता चला की पांच या छे महीने पहले ही मालवीय नगर के सावित्री नगर में यह स्पा सेंटर खोला गया था

मालवीय नगर इलाके से दिल्ली पुलिस ने Sex Racket चलने वाले गैंग को गिरफ्तार किया है। छानबीन के दौरान पता चला की पांच या छे महीने पहले ही मालवीय नगर के सावित्री नगर में यह स्पा सेंटर खोला गया था।

क्राइम ब्रांच (Crime Branch) के डीसीपी मोनिका भारद्धाज ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की एसआई गुंजन सिंह और सुमन की देखरेख में बनी टीम को नकली ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा गया। स्पा सेंटर में घुसते ही उन्होंने लड़की की सर्विस की डिमांड की और रिसेप्शन पर मोलभाव किया।

जानकारी के मुताबिक रिसेप्शनिस्ट ने 3 लड़किओं को दिखाया, जिस में से दो लड़कियों को नकली ग्राहकों ने सेलेक्ट किया और कमीशन के तौर पर रिसेप्शन पर मौजूद लड़की को 2000 रुपए दिए। जिसके बाद पुलिस ने सबको पकड़ लिया। पुलिस की छानबीन के दौरान मोके पर 2000 रुपए के अलावा कई संदिग्ध सामानों को भी बरामद किया गया।

पूछताछ के दौरान पता चला कि रिसेप्शन पर ही कौस्ट्मर को वेरीफाई करने के बाद डील फाइनल की जाती थी। Spa का मालिक लड़की से 1000 रुपए कमीशन के तौर पर लेता था। क्राइम ब्रांच ने मुकदमा दर्ज कर मनीष तिवारी और रेसपेशनिस्ट समेत पांच लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस फ़िलहाल मामले की जाँच कर रही है।

Tax Partner

ये भी पढ़े: Delhi Crime: शाहीन बाग इलाके में युवती के साथ दुष्कर्म, 5 लाख रूपये भी ठगे

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!